Download App

Latest News

पाकिस्तानः बम धमाके से फिर दहला खैबर पख्तूनख्वा : बन्नू में टाइम बम फटने से दो की मौत, डेढ़ दर्जन घायल, मृतकों में एक बच्चा भीअय्यर के केरल में पिनाराई की सत्ता में वापसी के दावों से गरमाई सियासत : राजनीतिक विश्लेषक ने किया करारा पलटवार, संजय राउत से की तुलनामप्र राज्यसभा चुनाव : दिग्गी की सीट से अजा-अजजा नेता को उच्च सदन भेज सकती है कांग्रेस, दावेदारों की है लंबी लाइनमप्र विस के बजट सत्र का आगाज : राज्यपाल के अभिभाषण में रोड़ा बना विपक्ष, देवड़ा पर टिकी जनता की निगाहें, पौने पांच लाख करोड़ का हो सकता है बजट राजस्थान में हादसाः : भिवाड़ी में केमिकल मैन्यूफैक्चरिंग यूनिट में भड़की भीषण आग,जिंदा जल गए मजदूर, मौजूद थे 25 श्रमिक, दो के फंसे होने की आशंका

अय्यर के केरल में पिनाराई की सत्ता में वापसी के दावों से गरमाई सियासत : राजनीतिक विश्लेषक ने किया करारा पलटवार, संजय राउत से की तुलना

राजनीतिक विश्लेषक ने किया करारा पलटवार, संजय राउत से की तुलना
a

admin

Feb 16, 202603:20 PM

पुणे। मणिशंकर अय्यर के केरल में पिनाराई विजयन की सत्ता में वापसी के दावों ने राजनीति को गरमा दिया है। इसी बीच, राजनीतिक विश्लेषक तहसीन पूनावाला ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को उन्हें धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि मणिशंकर अय्यर ने जब भी कुछ बोला है, उसका उल्टा हुआ है।

तहसीन पूनावाला ने कहा, मणिशंकर अय्यर राष्ट्रीय स्तर के संजय राउत हैं और संजय राउत महाराष्ट्र के मणिशंकर अय्यर हैं। कांग्रेस को फूल भेजकर इनको शुक्रिया कहना चाहिए, क्योंकि आज तक मणिशंकर अय्यर जी ने जो बोला है, उसका ठीक उल्टा ही हुआ है। उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, लेकिन वो तीसरी बार लगातार पीएम बने हैं। अय्यर ने दावा किया कि गुजरात में भाजपा नहीं जीतेगी, तब भी कांग्रेस को करारी हार मिली। इसलिए मणिशंकर अय्यर ने जो बोला, उसका उल्टा हुआ।

मणिशंकर हैं ऐसे नेता....

तहसीन पूनावाला ने तंज कसते हुए कहा, मणिशंकर अय्यर ऐसे नेता हैं, जो कांग्रेस ने जब भी स्वीप किया, वे पार्टी के टिकट पर भी चुनाव हार गए। कांग्रेस ने फिर भी उन्हें मंत्री बनाया। 2014 में तमिलनाडु में यह पार्टी के मुकाबले में चैथे नंबर पर आए। इसलिए कांग्रेस को उन्हें धन्यवाद बोलना चाहिए। तहसीन पूनावाला ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 पर केंद्र सरकार की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि एआई दुनिया का भविष्य है। इसके जरिए हम विज्ञान और मानवता के क्षेत्र में सुधार ला सकते हैं और भारत की एक बहुत बड़ी भूमिका हो सकती है।

राहुल के बयानों को झूठ बताने पर शाह को घेरा

राहुल गांधी के बयानों को झूठ बताने पर तहसीन पूनावाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, गृह मंत्री, अगर विपक्ष के नेता झूठ फैला रहे हैं तो आप सच बोल दीजिए। जब आपके विदेश मंत्री से पूछा जाता है कि क्या हम ट्रेड डील के तहत रूस से तेल खरीद रहे हैं या नहीं, तो वे कहते हैं कि हरदीप सिंह पुरी जी से पूछिए। हरदीप सिंह पुरी जी से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि पीयूष गोयल जी से पूछिए। पीयूष गोयल जी से पूछते हैं तो वे कहते हैं कि एस. जयशंकर जी से पूछिए। आप मेरी-गो-राउंड खेल रहे हैं और विपक्ष के नेता पर सवाल उठा रहे हैं।

डील पर सरकार को देना चाहिए स्पष्ट जवाब

उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ डील को लेकर सरकार को स्पष्ट तौर पर जवाब देना चाहिए। टीएमसी सांसद सागरिका घोष के इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर दिए गए बयान पर तहसीन पूनावाला ने कहा, सागरिका घोष को अभी पश्चिम बंगाल से राज्यसभा भेजा गया है और चुनाव भी हैं, तो वे ये सब बातें कहेंगी। लेकिन, मैं उन्हें एक सुझाव देना चाहता हूं। सागरिका घोष जी, आप अभिषेक बनर्जी साहब से कहें कि इंडिया गठबंधन की जब बैठक हो, उसमें एक प्रस्ताव रखें और उस पर वोटिंग कराई जाए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
अय्यर के केरल में पिनाराई की सत्ता में वापसी के दावों से गरमाई सियासत : राजनीतिक विश्लेषक ने किया करारा पलटवार, संजय राउत से की तुलना