Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

हरियाणा आईपीएस सुसाइड केस : परिवार की सहमति के बाद पूरण कुमार का हुआ पोस्टमार्टम, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार

परिवार की सहमति के बाद पूरण कुमार का हुआ पोस्टमार्टम, शाम 4 बजे होगा अंतिम संस्कार
a

admin

Oct 15, 202512:33 PM

चंडीगढ़। परिवार से अनुमति मिलने के बाद हरियाणा के एडीजीपी वाई पूरण कुमार के शव का पोस्टमार्टम बुधवार को हो गया है। बता दें कि परिवार ने घटना के नौवें दिन पोस्टमार्टम के लिए सहमति दी है। पोस्टमार्टम के बाद एसएसपी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर, कुमार की पत्नी आईएएस अमनीत पी कुमार पीजीआई से वापस लौट गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि तीन बजे पूरण कुमार का शव सेक्टर 25 क्रिमेशन ग्राउंड लेकर जाया जाएगा और शाम 4 बजे चंडीगढ़ श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा।

31 सदस्यीय कमेटी का पैदल मार्च रद्द

एडीजीपी पूरन कुमार का पोस्टमार्टम होने के बाद 31 सदस्यीय कमेटी ने पैदल मार्च रद्द कर दिया है। कमेटी के सदस्य रेशम सिंह ने बताया कि सेक्टर 17 चंडीगढ़ से तय पैदल मार्च रद्द कर दिया गया है। इसके लिए मीटिंग करेंगे, फिर आगे का फैसला लेंगे। रेशम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की ओर से परिवार को न्याय नहीं दिया गया है, लेकिन सामाजिक और मानवता के नाते पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार का फैसला लिया गया है

पूरन कुमार ने सुसाइड नोट में 15 अधिकारियों पर लगाए थे गंभीर आरोप

बता दें कि एडीजीपी पूरन कुमार ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मार ली और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने नौ पन्नों का एक अंतिम नोट छोड़ा है जिसमें 15 वर्तमान और पूर्व अधिकारियों के नाम हैं, जिससे राज्य पुलिस के शीर्ष अधिकारी जातिवाद और पक्षपात के आरोपों के घेरे में आ गए हैं। पूरन कुमार की पत्नी और राज्य की वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अमनीत पी. ​​कुमार और सरकार के बीच डीजीपी कपूर और रोहतक के बर्खास्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र बिजारनिया की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक हफ्ते से भी अधिक समय से गतिरोध जारी था।

राहुल ने पीएम और सीएम से परिवार को न्याय दिलाने की थी अपील

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे एक दुखद और संवेदनशील मामला बताते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के परिवार से किए गए वादों को पूरा करने की अपील की। उन्होंने हरियाणा के आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के साथ जाति-आधारित भेदभाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया, जिन्होंने 7 अक्टूबर को चंडीगढ़ में आत्महत्या कर ली थी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder