Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमभारतीय शेयर बाजार में फिर लौटी रौनक : बड़ी बढ़त लेकर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी दिखी तेजी खाद की कालाबाजारी-जमाखोरी करने वालों की अब खैर नहीं : मिडिल ईस्ट वार के बीच केन्द्रीय कृषि मंत्री ने हाईलेवल मीटिंग, दिए सख्त निर्देशदिल्ली विधानसभा में गूंजा शीशमहल मुद्दा : मंत्री वर्मा ने खोली ‘महंगे राज’ की परतें, पढ़ें पूरी खबरछिंदवाड़ा का जहरीला सिरप कांड : एसआईटी ने कोर्ट में पेश की फाइनल रिपोर्ट, गुनहगारों की बढ़ी मुश्किलें

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व : पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी, अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति

पीएम मोदी के स्वागत के लिए तैयारियां पूरी, अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार देंगे सांस्कृतिक प्रस्तुति
a

admin

Jan 10, 202603:35 PM

सोमनाथ। गुजरात के सोमनाथ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पीएम मोदी शनिवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के मौके पर सोमनाथ मंदिर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे।

सोमनाथ मंदिर पर भव्य आयोजन के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए जगह-जगह कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए पहुंचे हुए हैं। कर्नाटक की रहने वाली एक कलाकार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने परफॉर्म करना हमारी खुशकिस्मती है। हमारी टीम और हमारी संस्कृति को दिखाया जा रहा है, और हमें इस मौके पर गर्व है।

भरतनाट्यम के लिए पहुंचीं कलाकारों ने कही यह बात

भरतनाट्यम के लिए पहुंचीं कलाकारों ने कहा, हमें यहां कई स्टेज मिले हैं। हम अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो बहुत बढ़िया है। यहां का माहौल भी बहुत अच्छा है। हम यहां भरतनाट्यम कर रहे हैं। हमारे पास एक कच्छी लोक ग्रुप भी है। हम बहुत समय से ये डांस कर रहे हैं, और यहां आकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है। एक अन्य कलाकार ने कहा, ष्हम आज सभी कलाकारों के साथ भरतनाट्यम और कच्छी लोक नृत्य करने के लिए सोमनाथ आए हैं, जो हमारी पारंपरिक कला का हिस्सा हैं।

पीएम मोदी आज करेंगे ओंकार मंत्र का जाप

इस मौके पर भाजपा विधायक भगवानभाई बराड़ ने कहा कि हम सब यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए एकजुट हुए हैं। यहां का माहौल किसी धार्मिक त्योहार जैसा है। आज हम एक हजार साल के इतिहास की गाथा के रूप में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मना रहे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी 10-11 जनवरी को सोमनाथ की यात्रा पर रहेंगे। वे शनिवार शाम को लगभग 8 बजे ओंकार मंत्र का जाप करेंगे और उसके बाद सोमनाथ मंदिर में ड्रोन शो का अवलोकन करेंगे।

पीएम कल शौर्य यात्रा में लेंगे भाग

प्रधानमंत्री 11 जनवरी को सुबह लगभग 9ः45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे। यह एक औपचारिक शोभा यात्रा है जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है। शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकलेगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा। इसके बाद, लगभग 10ः15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना करेंगे। प्रधानमंत्री लगभग 11 बजे सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder