Latest News
MODI@75 : राष्ट्रपति ने पीएम को दी बधाई, कहा- आप अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को पहुंचाएं शिखर पर, उपराष्ट्रपति ने कही यह बात
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 75 साल के हो गए हैं। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा अन्य केंद्रीय मंत्रियों, भाजपा नेताओं और विपक्षी दलों के तमाम नेताओं ने भी पीएम मोदी को बधाई दी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर अपने शुभकामना संदेश में कहा, भारत के प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। परिश्रम की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने असाधारण नेतृत्व से आपने देश में बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने की संस्कृति का संचार किया है। आज विश्व समुदाय भी आपके मार्गदर्शन में अपना विश्वास प्रकट कर रहा है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप सदा स्वस्थ और सानंद रहें व अपने अद्वितीय नेतृत्व से राष्ट्र को प्रगति के नए शिखरों पर पहुंचाएं।
उपराष्ट्रपति ने लिखा- आपके दीर्घायू जीवन की करता हूं
वहीं उपराष्ट्रपति ने अपने संदेश में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकसित राष्ट्र के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आपके दीर्घ, स्वस्थ और मातृभूमि की सेवा में समर्पित जीवन की कामना करता हूं।
शाह ने भी पीएम मोदी को दी बधाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सश् पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, ष्त्याग और समर्पण के प्रतीक, करोड़ों देशवासियों की प्रेरणा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। सामाजिक जीवन में पांच दशक से अधिक समय से देशवासियों के कल्याण के लिए बिना रुके, बिना थके अनवरत कार्य करने वाले पीएम मोदी हर एक देशवासी के लिए ‘राष्ट्र प्रथम’ की जीवंत प्रेरणा हैं।
उन्होंने पीएम मोदी की जीवन यात्रा को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि संघ से संगठन और सरकार तक, मोदी जी की जीवन यात्रा बताती है कि जब निश्चय हिमालय के समान अडिग और दृष्टि समुद्र के समान विशाल हो, तो कितने व्यापक परिवर्तन संभव हैं। व्यवस्था में शुचिता, निर्णयों में दृढ़ता और नीतियों में स्पष्टता लाने वाले मोदी जी ने शासन के केंद्र में वंचितों, पिछड़ों, गरीबों, महिलाओं और आदिवासियों को लाने का अविस्मरणीय कार्य किया है।
Advertisement
Related Post