Download App

Latest News

लाल आतंक पर संसद में चर्चा : शाह ने नक्सलियों को दिया सख्त संदेश, कांग्रेस पर भी जमकर बरसे, कहा- नहीं झुठलाया जा सकता सत्य कोगर्मी में खानपान में बरते सावधानी : कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाती है परवल की सब्जी, पोषक तत्वों से भी है भरपूरजनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में : आयुक्त ने बताया कब से शुरू होगा पहले चरण का सर्वे, मकसद सटीम भरोसेमंद टेडा जुटानाछत्तीसगढ़ अनोखी शादी : एक दूल्हा, दो दुल्हन, दोनों के साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, परिवार-समाज ने भी किया स्वीकारमप्र के काॅलेजों में नहीं रहेगा सहा. प्राध्यापकों का टोटा : 5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पदटीईटी टेस्ट के विरोध में लामबंद मप्र के शिक्षक : 8 अप्रैल से उतरेंगे सड़कों पर, तीन चरणों में आंदोलन की बनी रणनीति, रुख पर कायम सरकार

संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद फिर सुर्खियों में : प्रिया के मानहानि मामले में अब 22 अप्रैल को होगी सुनवाई, संपत्ति-वसीयत से जुड़ा है मामला

प्रिया के मानहानि मामले में अब 22 अप्रैल को होगी सुनवाई, संपत्ति-वसीयत से जुड़ा है मामला
a

admin

Mar 30, 202601:31 PM

नई दिल्ली। दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल, संजय कपूर की पत्नी प्रिया कपूर द्वारा अपनी ननद मंधिरा कपूर के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई फिलहाल टाल दी गई है। अदालत ने अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 22 अप्रैल की तारीख तय की है।

जानकारी के मुताबिक, सुनवाई के दौरान प्रिया कपूर की तरफ से पेश वकील ने अदालत से समय मांगा, ताकि मंधिरा कपूर द्वारा दायर अर्जी का जवाब तैयार किया जा सके। इस अर्जी में मंधिरा कपूर ने कोर्ट से मांग की है कि प्रिया कपूर उन सभी दस्तावेजों को पेश करें, जिनके आधार पर उन्होंने उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दर्ज कराया है।

कोर्ट ने मंधिरा कपूर को जारी किया था नोटिस

इससे पहले की सुनवाई में अदालत ने मंधिरा कपूर को समन जारी किया था। प्रिया कपूर ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मंधिरा कपूर लगातार पॉडकास्ट, सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यू के जरिए उनके खिलाफ झूठे और भ्रामक बयान दे रही हैं। प्रिया का कहना है कि इन बयानों का मकसद उनकी छवि को नुकसान पहुंचाना है।

आरोपों को खारिज कर चुकी हैं मंधिरा

दूसरी ओर, मंधिरा कपूर इन आरोपों को खारिज कर चुकी हैं और उनका कहना है कि उन्होंने जो भी कहा है, वह सच है और जरूरत पड़ने पर वह इसे अदालत में साबित करेंगी। उन्होंने दावा किया कि पूरे मामले को संदर्भ से हटाकर पेश किया जा रहा है और असल मुद्दा परिवार की संपत्ति और विरासत का है।

संजय कपूर अपने पीछे छोड़ गए हैं करोड़ों की संपत्ति

दरअसल, यह पूरा विवाद संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर शुरू हुआ। बताया जाता है कि संजय कपूर अपने पीछे करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। इस संपत्ति को लेकर परिवार के अलग-अलग सदस्यों के बीच विवाद गहराता जा रहा है। खासतौर पर वसीयत में किन लोगों के नाम शामिल हैं और किन्हें बाहर रखा गया है, यह मुद्दा सबसे बड़ा विवाद बन चुका है।

वसीयत में हैं कई गड़बड़ियां: मंधिरा का आरोप

मंधिरा कपूर ने पहले भी आरोप लगाया है कि वसीयत में कई गड़बड़ियां हैं और इसमें परिवार के कुछ सदस्यों, खासकर करिश्मा कपूर और उनके बच्चों समायरा और कियान के अधिकारों को नजरअंदाज किया गया है। वहीं प्रिया कपूर का पक्ष है कि वह कानूनी रूप से सही हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप निराधार हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
संजय कपूर के परिवार से जुड़ा हाई-प्रोफाइल विवाद फिर सुर्खियों में : प्रिया के मानहानि मामले में अब 22 अप्रैल को होगी सुनवाई, संपत्ति-वसीयत से जुड़ा है मामला