Download App

Latest News

इजराइल दौरा : प्रवासी भारतीयों के स्वागत से भावविभोर हुए पीएम मोदी, दृष्टिहीन गायिका की मनमोहन प्रस्तुति ने जीता दिलयादों में राष्ट्र ऋषि : जेपी की ढाल और आपातकाल का 'अंडरग्राउंड कमांडर'कूनो नेशनल पार्क में दिखा फॉरेस्ट ऑउलेट : विलुप्त प्रजाति का दिखना जैव विविधता संरक्षण के लिए शुभ संकेत, 1872 में खोजा गया था पहली बार3 करोड़ के बैंक ऋण घोटाले में ईओडबल्यू की एफआईआर : संपत्तियां बैंक में गिरवी रखवाकर आरोपियों ने की जालसाजी प्रेग्नेंसी में इन फलों का करें सेवन : मां के साथ शिशु के लिए भी फायदेमंदलीला मजूमदार जयंती विशेष : बच्चों को 'पाताल दीदी' जैसी रचना देने वाली रचनाकार, जो कहलाईं बाल साहित्य की जादूगरनी

भारत की असली ताकत उसके किसान : ट्रेड डील को लेकर राहुल ने फिर पीएम मोदी पर किया वार, एपस्टीन फाइलों को लेकर भी बोले कांग्रेस नेता

ट्रेड डील को लेकर राहुल ने फिर पीएम मोदी पर किया वार, एपस्टीन फाइलों को लेकर भी बोले कांग्रेस नेता
a

admin

Feb 26, 202603:10 PM

कन्नूर। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद से केन्द्र सरकार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के निशाने पर है। जहां भी दौरे पर जाते हैं, वहीं इस मसले को उठाकर सरकार को कोसने से परहेज नहीं करते। अब राहुल ने केरल से ट्रेड डील को लेकर मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोला है।

राहुल गांधी ने गुरुवार को कन्नूर जिले के पेरावूर में आयोजित एक किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारत की असली ताकत उसके किसान हैं और जब तक किसानों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित नहीं किया जाएगा, तब तक देश वास्तविक अर्थों में सफल नहीं हो सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ऐसा व्यापार समझौता करने जा रही है जिससे भारतीय कृषि और छोटे किसानों को गंभीर नुकसान हो सकता है।

कृषि क्षेत्र को नजरअंदाज कर रही सरकार

राहुल गांधी ने कहा कि सरकार आईटी और अन्य आधुनिक क्षेत्रों की बात तो करती है, लेकिन देश की नींव यानी कृषि क्षेत्र को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह किसी इमारत की मजबूती उसकी नींव पर निर्भर करती है, उसी तरह भारत की अर्थव्यवस्था किसानों पर टिकी है। अगर किसानों को कमजोर किया गया तो देश की आर्थिक संरचना भी कमजोर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम रोज भोजन करते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि उसे उगाने और हमारी थाली तक पहुंचाने में किसानों की कितनी मेहनत लगती है।

भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि डोनाल्ड ट्रम्प ने एपस्टीन फाइलों का हवाला देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर दबाव बनाया ताकि भारत एक ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करे, जिससे अमेरिकी कंपनियों को भारतीय कृषि बाजार में प्रवेश मिल सके। उन्होंने दावा किया कि इस समझौते से भारतीय किसानों की ‘बलि’ चढ़ जाएगी क्योंकि अमेरिकी किसान बड़े पैमाने पर मशीनीकृत खेती करते हैं, जबकि भारत में अधिकांश किसान छोटे और सीमांत हैं।

भारतीयों किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा करना होगा मुश्किल

उन्होंने कहा कि अमेरिकी किसानों के पास विशाल भूमि और आधुनिक तकनीक है, जिससे वे कम लागत में अधिक उत्पादन कर सकते हैं। ऐसे में यदि अमेरिकी कंपनियों को भारत में सोयाबीन, सब्जियां और फल बेचने की अनुमति दी जाती है तो भारतीय किसानों के लिए प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। राहुल गांधी ने दावा किया कि पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने अमेरिकी कृषि उत्पादों को इस तरह भारतीय बाजार में खुली पहुंच नहीं दी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
भारत की असली ताकत उसके किसान : ट्रेड डील को लेकर राहुल ने फिर पीएम मोदी पर किया वार, एपस्टीन फाइलों को लेकर भी बोले कांग्रेस नेता