Download App

Latest News

रीवा का पचमठा मंदिर : जहां आदि गुरु ने की थी शिवलिंग की स्थापना, सनातन धर्म के लिए बेहद खास माना जाता है यह स्थानमैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर करूंगा यकीन : पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित बुक को लेकर राहुल का केन्द्र सरकार पर वारटी20 विश्व कप 2026 में आज तीन मुकाबले : नामिबिया और यूएई करेंगी अभियान की शुरुआत

मैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर करूंगा यकीन : पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित बुक को लेकर राहुल का केन्द्र सरकार पर वार

पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित बुक को लेकर राहुल का केन्द्र सरकार पर वार
a

admin

Feb 10, 202612:17 PM

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जनरल नरवणे की किताब को लेकर एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, या तो नरवणे साहब पर यकीन करें या पेंगुइन पर विश्वास करें। जाहिर तौर पर मैं तो जनरल नरवणे पर ही विश्वास करूंगा। राहुल गांधी ने जनरल नरवणे का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट मीडिया के सामने पेश करते हुए कहा, यह उनका ट्वीट है। मनोज नरवणे ने कहा था कि दोस्तों मेरी किताब अब उपलब्ध है। बस लिंक को फॉलो कीजिए।

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि नरवणे या पेंगुइन झूठ बोल रहे हैं। पेंगुइन कह रहा है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। किताब अमेजन पर उपलब्ध है।जनरल नरवणे ने 2023 में ट्वीट किया था कि किताब एवेलबल है। मैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर यकीन करूंगा क्योंकि वे आर्मी चीफ थे।

राहुल गांधी ने कहा, नरवणे ने किताब में एक स्टेटमेंट लिखा, जो भारत सरकार और प्रधानमंत्री के फेवर में नहीं है। यह आपको तय करना है कि पेंगुइन सच बोल रहा है या जनरल नरवणे झूट बोल रहे हैं। पोस्टर की तरफ इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, जो यूएस के साथ ट्रेड डील हुई है, वो इस वजह से हुई है। ये हुआ है, इसको समझिए. नरवणे जी और एपस्टीन की बात सब हो रहा है. अहम ये है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मैं पेंगुइन से ज्यादा नरवणे पर करूंगा यकीन : पूर्व सेना प्रमुख की अप्रकाशित बुक को लेकर राहुल का केन्द्र सरकार पर वार