Download App

Latest News

टी20 विश्व कपः : 226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में बिखरी ओमान की बल्लेबाजी, श्रीलंका ने 105 रन से रौंदाबजट सत्र से पहले कांग्रेस अक्रामक : जीतू ने सीएम को लेटर लिख 3 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाने की मांग, लिस्ट में इनका है नामएचएएल का शानदार वित्तीय प्रदर्शन : तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़ा, 1,866.66 करोड़ का हुआ शुद्ध मुनाफाघूसखोर पंडत विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म निर्माता को लगाई जमकर लताड़, क्या कहा जानें जनगणनाः भोपाल में एक मई से चलेगा अभियान : कलेक्टर ने तैयार की 16 अफसरों की टीम, पोर्टल-मोबाइल ऐप से डेटा करेंगे एकत्रित

विशेषाधिकार हनन प्रस्तावः : मीडिया के सवालों पर आग बबूला हुए राहुल, पेश की पवित्रता बनाए रखने दी सलाह

मीडिया के सवालों पर आग बबूला हुए राहुल, पेश की पवित्रता बनाए रखने दी सलाह
G

Ganesh Sir

Feb 12, 202604:26 PM

नई दिल्ली। संसद में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को पत्रकारों पर भड़क गए। उन्होंने पत्रकारों से अपने काम में उद्देश्यपूर्ण बने रहने और अपने पेशे की पवित्रता बनाए रखने को कहा।

राहुल गांधी के भाषण को लेकर सत्तापक्ष की तरफ से लोकसभा में विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाने की चर्चाएं थीं। हालांकि, बाद में सत्तापक्ष ने इस प्रस्ताव को लाने से साफ इनकार कर दिया। जब राहुल गांधी से विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर सवाल पूछा गया, तो वे मीडिया के कुछ लोगों पर भड़क गए।

संसद परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ष्आप पूरी तरह से भाजपा के लिए काम नहीं करते। कम से कम थोड़ी श्उद्देश्यपूर्णश् रिपोर्टिंग करने की कोशिश करें। आप जिम्मेदार लोग हैं। आप मीडिया वाले हैं। आपकी जिम्मेदारी है कि आप श्उद्देश्यपूर्णश् रहें। आप हर दिन उनके (भाजपा) दिए गए एक शब्द पर अपना पूरा शो नहीं चला सकते।ष्

बुधवार को, लोकसभा में उस समय विरोध हुआ जब राहुल गांधी ने सरकार की तीखी आलोचना की, जिसमें उन्होंने विदेशी ताकतों के सामने सरेंडर करने और श्भारत माताश् को बेचने का आरोप लगाया। राहुल गांधी के इस तीखे हमले का सत्तापक्ष ने विरोध किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष की भाषा को असंसदीय बताते हुए आपत्ति जताई। भाजपा नेताओं ने मांग की कि उनके भाषण को सदन की कार्यवाही से हटा दिया जाए।

बाद में भाजपा सांसदों ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बेबुनियाद और गलत इरादे वाले दावों से सदन को गुमराह करने के लिए विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव लाया जाएगा। हालांकि, कांग्रेस पार्टी इस बात पर अड़ी रही कि संसदीय नियमों का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है। कांग्रेस ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील में भारत की एनर्जी और किसानों के हितों को लेकर सरेंडर करने के लिए सरकार की आलोचना करने का पूरा अधिकार है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
विशेषाधिकार हनन प्रस्तावः : मीडिया के सवालों पर आग बबूला हुए राहुल, पेश की पवित्रता बनाए रखने दी सलाह