Download App

Latest News

लाल आतंक पर संसद में चर्चा : शाह ने नक्सलियों को दिया सख्त संदेश, कांग्रेस पर भी जमकर बरसे, कहा- नहीं झुठलाया जा सकता सत्य कोगर्मी में खानपान में बरते सावधानी : कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाती है परवल की सब्जी, पोषक तत्वों से भी है भरपूरजनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में : आयुक्त ने बताया कब से शुरू होगा पहले चरण का सर्वे, मकसद सटीम भरोसेमंद टेडा जुटानाछत्तीसगढ़ अनोखी शादी : एक दूल्हा, दो दुल्हन, दोनों के साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, परिवार-समाज ने भी किया स्वीकारमप्र के काॅलेजों में नहीं रहेगा सहा. प्राध्यापकों का टोटा : 5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पदटीईटी टेस्ट के विरोध में लामबंद मप्र के शिक्षक : 8 अप्रैल से उतरेंगे सड़कों पर, तीन चरणों में आंदोलन की बनी रणनीति, रुख पर कायम सरकार

केरल विधानसभा चुनाव : राहुल ने किया चुनावी अभियान का आगाज, अदूर में जनसभा कर वाम दलों और भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

राहुल ने किया चुनावी अभियान का आगाज, अदूर में जनसभा कर वाम दलों और भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप
a

admin

Mar 30, 202604:13 PM

अदूर (केरल)। केरल में 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले राजनीतिक दलों ने अपना फोकस चुनाव प्रचार कर दिया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी सोमवार को अपने चुनावी अभियान का आगाज किया। उन्होंने केरल के अदूर में एक जनसभा को संबोधित कर चुनाव प्रचार की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सत्तारूढ़ वामपंथी दलों और भाजपा के बीच गुप्त मिलीभगत का आरोप लगाया। साथ ही राहुल ने चुनावी लड़ाई को यूडीएफ और वाम-भाजपा के अप्रत्यक्ष गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला बताया।

राहुल गांधी ने कहा कि एक तरफ यूडीएफ है और दूसरी तरफ वाम और भाजपा का गठबंधन है। उन्होंने छिपे हुए हाथ का हवाला देते हुए तर्क दिया कि भाजपा वाम को राष्ट्रीय स्तर पर एक वास्तविक चुनौती के रूप में नहीं देखती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा का वास्तविक रूप से विरोध करने वाले नेताओं को दबाव और जांच का सामना करना पड़ता है। अपने खिलाफ मामलों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और वामपंथी नेतृत्व को इस तरह की गहन जांच का सामना नहीं करना पड़ता है।

सबरीमाला मुद्दे पर राहुल ने पीएम को घेरा

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केरल के विवादास्पद मुद्दे सबरीमाला पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया ताकि सीपीआई (एम) को राजनीतिक रूप से नुकसान न पहुंचे। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि केरल में वामपंथी सरकार अब सच्ची वामपंथी विचारधारा का प्रतिनिधित्व नहीं करती और इसके बजाय भाजपा के समान ष्कार्पोरेट-हितैषीष् नीतियां अपना रही है।

यूडीएफ को जनहितेषी विकल्प के रूप में किया पेश

उन्होंने रबर किसानों की दुर्दशा की ओर इशारा करते हुए दावा किया कि इस क्षेत्र की उपेक्षा की गई है और श्रमिकों और छोटे उत्पादकों की रक्षा करने में विफल रहने के लिए केंद्र और राज्य दोनों की आलोचना की। यूडीएफ को जनहितैषी विकल्प के रूप में प्रस्तुत करते हुए राहुल गांधी ने कई महत्वपूर्ण आश्वासनों की घोषणा की। जिसमें राज्य द्वारा संचालित बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा, कॉलेज जाने वाली छात्राओं के लिए 1,000 रुपए का मासिक भत्ता और कल्याणकारी पेंशन को बढ़ाकर 3,000 रुपए करना शामिल है।

राहुल ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए किया बड़ा वादा

राहुल गांधी ने प्रत्येक परिवार के लिए 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा कवर, लघु उद्यम को बढ़ावा देने के लिए 5 लाख रुपए के ऋण और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक समर्पित मंत्रालय के गठन का भी वादा किया। गांधी ने कहा कि केरल को आयात पर निर्भर रहने के बजाय लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) और कृषि को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने कहा, ष्जिस माइक्रोफोन से मैं बोल रहा हूं वह श्मेड इन चाइनाश् है, इसे केरल में बनाया जाना चाहिए।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
केरल विधानसभा चुनाव : राहुल ने किया चुनावी अभियान का आगाज, अदूर में जनसभा कर वाम दलों और भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप