Download App

Latest News

आरएसएस चीफ ने संघ को बताया विश्व का अनोखा संगठन : बेंगलुरू में बोले- भारत समेत कई देशों में कर रहा समाजसेवी कार्यपीएफआई-एसडीपीआई की 67.03 करोड़ की संपत्तियां कुर्क : ईडी का बड़ा एक्शन, इनके नाम पर दर्ज थीं सभी प्रापर्टीराहुल के मप्र दौरे पर सीएम का जोरदार हमला : चुनावी सभा में मोहन बोले- इंडी की हार सुनिश्चित, इसलिए घूम रहे पचमढ़ी की वादियों मेंतीन युवकों ने 14 साल की युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म : मऊगंज में गैंगरेप का शर्मनाक मामलाः स्कूल में मिली बेसुध, स्वास्थ्य विभाग ने भी नहीं दिखाई मानवीयतापहले चरण में लालू-राहुल का सूपड़ा हुआ साफ : शाह की हुंकार- बिहार में 160 से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए बनाएगा सरकारएसआईआर को लेकर मप्र में सियासी घमासानः : मप्र कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार को लिया निशाने पर, दिग्गी ने लगाए गंभीर आरोप, जीतू भी बोलेबिहार के शिक्षित युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : एनडीए पर प्रियंका का हमला, पीएम और छोटे दलों पर भी किया वारप्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं ये आसन : कई समस्याओं से दिलाता है निजात अनुपम खेर के वीडियो ने जीता फैंस का दिल : दुलारी देवी पर लगा यह गंभीर का इल्जाम, अभिनेता की मां ने दिया बेगुनाही का सबूतसंसद का शीत सत्र 1 दिसंबर से : राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 19 दिनों तक होंगे जतना के हित में काम, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष फिर कर सकता है हंगामा

प्रभू की नगरी में भव्य दीपोत्सव : 28 लाख दीपों से जगमगाए राम की पैड़ी-सरयू तट पर बने 56 घाट, कीर्तिमान की साक्षी बनी अयोध्या

Featured Image

Author : admin

पब्लिश्ड : 19-10-2025 07:49 PM

अपडेटेड : 19-10-2025 02:19 PM

अयोध्या। प्रभू श्रीराम की नगरी अयोध्या में दीपावली से एक दिन पहले रविवार को भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। राम की पैड़ी समेत सरयू तट पर बने 56 घाटों पर 28 लाख से अधिक दीप जलाए गए हैं। इनमें 26 लाख 11 हजार 101 प्रज्ज्वलित दीयों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। रिकार्ड गिनीज बुक आॅफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी दर्ज हो गया। इस कीर्तिमान की साक्षी पूरी अयोध्या बनी।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम के राज्याभिषेक समारोह में रथ खींचा, आरती उतारी और भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व गुरु वशिष्ठ का तिलक किया। रामकथा पार्क जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा, जबकि पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से पहुंचे राम-सीता-लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक आभा से भर दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जयवीर सिंह, राकेश सचान व सतीश शर्मा ने भी आरती उतारी।

राज्याभिषेक समारोह के साक्षी बने हजारों संत-महंत

राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत रामनगरी के संत महंतों ने भी आरती उतारी। समारोह में हजारों की संख्या में संत, महंत, श्रद्धालु और पर्यटक राज्याभिषेक समारोह का हिस्सा बने। रामनगरी में दीपोत्सव बड़ी धूमधाम से आयोजित हो रहा है। पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की। यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ।

योगी अपनी सरकार की उपलब्धियों का किया जिक्र

योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा, 'आज प्रदेश में कानून का राज है। पहले त्योहारों के समय दंगे होते थे। पहले लोग सोच नहीं सकते थे कि प्रदेश में शांति हो भी सकती है। आठ साल के बाद यूपी माफियाराज और गुंडाराज से मुक्त हो चुका है। अब प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है। अब अपराधी भयभीत हैं। किसान खुशहाल हैं। युवाओं के लिए अवसर हैं और महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं। हर हृदय में उत्साह और उमंग है।'

सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं

सीएम योगी ने कहा, 'हर दीप हमें याद दिलाता है कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं हो सकता। सत्य की नियति होती है विजयी होने की। विजयी होने की उस नियति के साथ सनातन धर्म लगातार 500 वर्षों तक संघर्ष करता रहा। उन संघर्षों की परिणति स्वरूप अयोध्या में भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण हुआ।'

योगी ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दीपोत्सव के मौके पर अपने संबोधन में बिना नाम लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलवाते हैं वो राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा मे नहीं आते हैं। उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर ना बने इसके लिए अधिवक्ता खड़े किए। उन्होंने गोली चलाई, हम दीप जला रहे हैं। उन्होंने अयोध्या को फैजाबाद बनाया था, हमने फिर से अयोध्या बना दिया।'

ये दीपक 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था की विजय के प्रतीक

अयोध्या दीपोत्सव के अवसर पर बोलते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ये दीपक केवल दीपक नहीं हैं; ये दीपक 500 वर्षों के अंधकार पर आस्था की विजय के प्रतीक भी हैं। ये दीपक इस बात के प्रतीक हैं कि उन 500 वर्षों में हमें किस प्रकार का अपमान सहना पड़ा और हमारे पूर्वजों को किस प्रकार के संघर्ष करने पड़े। उस समय भगवान श्री राम एक तंबू में विराजमान थे और अब, जब दीपोत्सव का 9वां संस्करण मनाया जा रहा है, भगवान राम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हैं।'

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
प्रभू की नगरी में भव्य दीपोत्सव : 28 लाख दीपों से जगमगाए राम की पैड़ी-सरयू तट पर बने 56 घाट, कीर्तिमान की साक्षी बनी अयोध्या