Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

मानहानि मामले में राहुल की आज पेशी : बयान दर्ज कराने पहुंचे सुल्तानपुर कोर्ट, अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला

बयान दर्ज कराने पहुंचे सुल्तानपुर कोर्ट, अमित शाह से जुड़ा है पूरा मामला
a

admin

Feb 20, 202611:15 AM

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और यूपी के रायबरेली से लोकसभा सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराने के लिए आज सुल्तानपुर की कोर्ट में पेश होंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार, राहुल गांधी के सुबह करीब 10ः50 बजे सिविल कोर्ट पहुंचना है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उन्हें सुल्तानपुर अदालत जाना है। आज तारीख है और वे खुद अदालत में पेश होंगे। उन्होंने जानकारी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं समेत कई लोग आ रहे हैं और उनसे मिलेंगे।

वहीं, कांग्रेस नेता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सुल्तानपुर अदालत में एक मामले में पेश होंगे और कार्यवाही में भाग लेंगे। इसके बाद वे लखनऊ लौटेंगे और फिर दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे। बता दें कि राहुल गांधी की यह पेशी तब हुई, जब वे 19 जनवरी को सुल्तानपुर स्थित एमएलए-एमपी कोर्ट में पिछली सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए थे, जिसके चलते अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 20 फरवरी तय की थी।

मानहानि का यह मामला अक्टूबर 2018 में सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात के हनुमानगंज क्षेत्र से भाजपा के स्थानीय सदस्य विजय मिश्रा ने दायर किया था। विजय मिश्रा ने आरोप लगाया कि अगस्त 2018 में कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी ने तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। शिकायतकर्ता ने राहुल गांधी के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा ईमानदारी और स्वच्छ राजनीति के प्रति प्रतिबद्धता का दावा करती है, लेकिन इसका नेतृत्व एक ऐसे पार्टी अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है जो हत्या के मामले में आरोपी है।

सुल्तानपुर की अदालत ने फरवरी 2024 में इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जमानत दे दी थी। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता की आलोचना करते हुए कहा कि उनका गैरजिम्मेदाराना व्यवहार, भारत विरोधी बयान और भारत के विकास की आलोचना स्पष्ट रूप से उनकी मानसिकता को दर्शाती है, जिससे पता चलता है कि उन्होंने भारत विरोधी सोच विकसित कर ली है। यह समझना मुश्किल है कि वे भारत के साथ हैं या उसके खिलाफ।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी कार्यकर्ताओं के इकट्ठा होने के कारण अदालत परिसर और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder