Download App

Latest News

बंधक श्रम उन्मूलन दिवस : भोपाल नए लेबर कोर्ड पर वर्कशाॅप में 9 को, स्टेट लेवल एक्शन प्लान का भी होगा विमोचनशहडोल में दो बाघों की मौत का मामला : लापरवाह अफसर पर गिरी गाज, बीट गार्ड भी नपे, करंट फैलाने वाले आरोपी भी पहुंचे हवालात

रोज डे : किसी को यूं नहीं दिया जाता गुलाब...जान लिजिए रोज डे इतिहास

किसी को यूं नहीं दिया जाता गुलाब...जान लिजिए रोज डे इतिहास
a

admin

Feb 07, 202611:05 AM

नीलम अहिरवार

वैलेंटाइन डे के पहले दिन यानी रोज डे के दिन लोग एक दूसरे को फूल देते हैं और अपनी फिलिंग्स बताते हैं। ये बताने के लिए कि आप उसके लिए कितने खास है३फिर चाहे वो आपकी फैमिली मेबर्स हों पत्नी हो, बच्चे, माता पिता या फिर कोई खास समवन स्पेशल३लेकिन रोड डे का इतिहास क्या किस कब और क्यों गुलाब का फूल किया जाता है चलिए जानते हैं

गुलाब और मोहब्बत का अटूट रिश्ता है, जहां लाल गुलाब प्रेम, जुनून और गहरे भावनात्मक संबंधों का प्रतीक माना जाता है। प्रेमी जोड़े अक्सर वेलेंटाइन वीक के दौरान, विशेषकर रोज डे पर, अपने दिल की भावनाओं को व्यक्त करने के लिए एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते हैं। यह फूल आकर्षण और सुंदरता का पर्याय है, जो प्रेम की शुरुआत के लिए बहुत लोकप्रिय है। वो इसलिए क्योंकि वो अपने खास महक और रंगों के कारण गुलाब एशिया में भी खास माना जाता रहा है वैसे रोज डे का इतिहास यूरोप से जुड़ा हुआ है, जहां गुलाब सदियों से प्रेम और सम्मान व्यक्त करने के लिए दिया जाता रहा है।

प्रेम के प्रतीक के रूप में वैलेंटाइन डे की शुरुआत तो 14वीं सदी में हुई थी, जिसे संत वैलेंटाइन से जोड़ते हैं और रोज डे का इतिहास रोमन पौराणिक कथाओं की देवी वीनस से आता है। इसकी एक कहानी और भी है, ऐसा माना जाता है कि रोज डे का इतिहास मुगल काल से भी जुड़ता है। कहते हैं कि बेगम नूरजहां को लाल गुलाब बहुत पसंद थे और जहांगीर अपनी बीवी को खुश करने के लिए हर दिन कई टन गुलाब भिजवाते थे। यह भी कहानी है कि महारानी विक्‍टोरिया के जमाने में भी गुलाब देकर लोग अपने इमोशन एक्‍सप्रेस करते थे और प्‍यार का इजहार लाल गुलाब देकर करते थे।

माना जाता है कि विक्टोरियन लोग गुलाब देकर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार, सम्‍मान और लगाव दिखाने वाले पहले इंसान रहे हैं. हालांकि ऐसा कोई सबूत नहीं है ये तो रही इतिहास की बात लेकिन किसी को भी किसी रंग का गुलाब नहीं दिया जा सकता है। इनके रंगों का भी बड़ा महत्व होता है...गुलाब के अलग-अलग रंग अलग-अलग भावनाओं का प्रतीक होते हैं, जैसे लाल गुलाब प्रेम का प्रतीक होता है, गुलाबी प्रशंसा का, पीला दोस्ती का और सफेद शांति का संकेत देता है..

ऑरेंज रोज इस बात को जाहिर करता है कि आप दोनों एक-दूसरे को लेकर पैशनेट हैं। दोनों अट्रैक्शन महसूस करते हैं और एक-दूसरे की जिंदगी में शामिल होना चाहते हैं। नारंगी कलर के गुलाब रिश्ते को पहला सीरियस मोड़ देने के लिए सही चुनाव है। वहीं नीले रंग के गुलाब बहुत रेयर होते हैं, यही वजह है कि इन्हें किसी को देना यह दिखाता है कि वह शख्स आपके लिए कितना खास है। यह इस फीलिंग को जाहिर करता है कि आपके जिंदगी में यूं तो कई लोग हैं लेकिन स्पेशल वन होने के नाते गर्लफ्रेंड या वाइफ की जगह बेहद खास है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
रोज डे : किसी को यूं नहीं दिया जाता गुलाब...जान लिजिए रोज डे इतिहास