Download App

Latest News

संस्कृति और रिश्तों को मजबूत करने की नई पहल : महाशिवरात्रि के मौके पर मथुरा से आए बाबा विश्वनाथ के लिए उपहार फायर सेफ्टी के कार्य प्राथमिकता से हों पूर्ण : डिप्टी सीएम शुक्ल ने दिए सख्त निर्देशटी20 विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहली बार : स्कॉटलैंड ने इटली के खिलाफ रचा इतिहास, एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बनी एसोसिएट टीम पाचन से लेकर थायरॉयड तक : सेहत को भला चंगा रखती है विपरीतकरणी मुद्राविशाल भारद्वाज को भा गया ‘अस्सी’ का ट्रेलर : बोले- इसे कहते हैं फिल्म पत्रकारिता

अब विपक्ष को लोकसभा स्पीकर पर भी नहीं विश्वास : अविश्वास प्रस्ताव लाने की सुगबुगाहट तेज

अविश्वास प्रस्ताव लाने की सुगबुगाहट तेज
a

admin

Feb 09, 202601:17 PM

नई दिल्ली। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे की अप्रकाशित किताब में गलवान संघर्ष के जिक्र ने देश के राजनीतिक पारे को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। विपक्ष बीते एक सप्ताह से दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है। जो सोमवार को भी जारी रहा। जिसकी वजह से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा। एक ओर जहां विपक्ष के रवैऐ से लोकसभा अध्यक्ष आहत नजर आ रहे हैं तो वहीं विपक्ष अब स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की कवायद में जुट गया है।

सूत्रों के मुताबिक विपक्षी दलों का आरोप है कि लोकसभा स्पीकर सदन में पक्षपात करते हैं। विपक्ष ने यह आरोप ऐसे समय लगाया है, जब विपक्ष आरोप लगा रहा है कि राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस मुद्दे पर संसद में बीते कई दिनों से हंगामा हो रहा है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष में नाराजगी बढ़ने की एक अन्य वजह उनका एक बयान है, जिस पर भी खासा विवाद हो रहा है।

बजट सत्र के दूसरे चरण में अविश्वास प्रस्ताव ला सकता है विपक्ष

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष बजट सत्र के दूसरे चरण में ये अविश्वास प्रस्ताव लेकर आ सकता है क्योंकि नियमों के तहत अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस देने के लिए 20 दिन का समय चाहिए होता है। स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने की कई वजह बताई जा रही हैं, जिनमें लोकसभा स्पीकर द्वारा सदस्यों को बोलने की मंजूरी न देने, आसन द्वारा महिला सांसदों का नाम लेना, सत्ता पक्ष के कुछ सांसदों को सदन में हमेशा विशेषाधिकार देना और आठ विपक्षी सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित करना शामिल है।

राहुल गांधी को बोलने से रोकने का आरोप

लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोलते हुए राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एम एम नरवणे के एक अप्रकाशित संस्मरण का हवाला देते हुए चीन से टकराव के मुद्दे पर गंभीर आरोप लगाए थे और दावा किया कि डोकलाम में चीनी टैंक घुस आए थे। हालांकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। जिसके बाद स्पीकर ने राहुल गांधी को बोलने से रोक दिया, जिस पर हंगामा हुआ।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि लोकसभा में उन्हें बोलने से रोकना परंपरा का उल्लंघन है और साथ ही यह गंभीर चिंता भी पैदा करता है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर बोलने से रोका जा रहा है।

विपक्षी सांसदों ने इस मुद्दे पर खासा हंगामा किया और हंगामे के दौरान विपक्षी सांसदों ने आसन की तरफ कागज उछाले, जिसके बाद आठ विपक्षी सांसदों को सदन की अवमानना के आरोप में पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया।

अब इसे लेकर विपक्ष का हंगामा जारी है, जिसके चलते सदन की कार्यवाही भी नहीं चल पा रही है।

लोकसभा स्पीकर के बयान पर हुआ विवाद

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बीते गुरुवार को एक चैंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में आने से रोका था। बिरला ने आशंका जताई कि अगर प्रधानमंत्री सदन आते तो उनके साथ कोई अप्रत्याशित और अप्रिय घटना घट सकती थी।

प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देना था, लेकिन आखिरी समय पर उनका संबोधन टाल दिया गया।

इसके अगले दिन स्पीकर ओम बिरला ने बताया, मेरे पास जानकारी आई कि कांग्रेस के सांसद पीएम के आसन पर जाकर अप्रत्याशित घटना कर सकते थे। मुझे डर था कि प्रधानमंत्री के साथ कुछ भी हो सकता है। अगर वह घटना हो जाती, तो वह बेहद अप्रिय होती और लोकतंत्र के लिए काला दिन साबित होती।

इस बयान पर खासा विवाद हुआ और विपक्षी सांसदों ने इसकी कड़ी आलोचना की।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
अब विपक्ष को लोकसभा स्पीकर पर भी नहीं विश्वास : अविश्वास प्रस्ताव लाने की सुगबुगाहट तेज