Download App

Latest News

नेहरू ने कश्मीर को बनाया विवादित क्षेत्र : लौहपुरुष की पुण्यतिथि पर योगी का हमला, पीएम मोदी का जताया आभारदिल्ली में घने कोहरे से विजिबिलिटी शून्य के करीब : एयर इंडिया की कई उड़ानें रद्द, इंडिगो ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी15 दिसंबर 2002 : जब गुजरात में मोदी मैजिक ने रचा था इतिहास, भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीतइंडियन रेलवे की बड़ी उपलब्धि : हाई-टेक एलएचबी कोचों के प्रोडक्शन में 18 प्रतिशत की रिकॉर्ड बढ़ोतरीभोजपुरी क्वीन को 'सईयां' से है शिकायत : आम्रपाली के साॅन्ग पर बनाई धांसू रील, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

बजरंगबली का आशीर्वाद लेने महावीर मंदिर पहुंचे नितिन नबीन : कहा- मोदी के नेतृत्व में गांव से कस्बे तक पहुंचा विकास

Featured Image

Author : admin

Published : 15-Dec-2025 12:18 PM

पटना। बिहार के कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन प्रसाद सिन्हा भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष घोषित होने के बाद आज सोमवार को दिल्ली पर हैं। सूत्रों की मानें तो हाईकमान के निर्देश पर दिल्ली दौरे पर जाएंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले नितिन नबीन सोमवार को पटना स्थित प्रसिद्ध महावीर मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने बजरंगबली की पूजा अर्चना की और आशीर्वाद मांगा।

इस दौरान उनके साथ बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी थे। नितिन नबीन ने महावीर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पटना स्थित नबीन सिन्हा स्मृति पार्क पहुंचे और यहां अपने पिताजी, स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी हुई भाजपा

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को सिखाने, संवारने के साथ-साथ बढ़ाने का भी काम किया है। उन्होंने कहा, यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के हर गांव, कस्बे में विकास भी पहुंचा और भाजपा का विस्तार हुआ। आज भाजपा गरीबों की पार्टी बनकर खड़ी हुई है।

भविष्य में पिताजी के सम्मान को और बढ़ाने का करेंगे काम

उन्होंने कहा कि कोई ऐसा वर्ग नहीं है जिसे भाजपा और एनडीए ने विकास के जरिए छुआ नहीं है। हमारे पूर्वजों ने जिस तरह अंत्योदय के विचार को अपनाया, उस अंत्योदय को अटल बिहारी वाजपेयी ने और अब उस संकल्प को पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे आज पिताजी को श्रद्धांजलि देने और महावीर मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। भविष्य में पिताजी के सम्मान को और बढ़ाने का काम करेंगे।

अरुण सिंह ने की नितिन नबीन के नाम की घोषणा

उल्लेखनीय है कि बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने रविवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव ने जारी नियुक्ति पत्र में कहा है कि भाजपा के संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने आगे यह भी लिखा है कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder