Download App

Latest News

अखंड भारत की याद दिलाता है चेटीचंड का पर्व : उज्जैन में बोले सीएम, चल समारोह को भगवा झंडी दिखाकर किया रवाना 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए एक बड़ा बदलाव : राम गोपाल ने थपथपाई आदित्य की पीठकेरल फतह करने भाजपा का खाका तैयार : मोदी-शाह से लेकर पार्टी के तमाम दिग्गज उरेंगे चुनावी रण में, रैलियों से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

नेशनल चंबल सेंक्चुरी : अवैध रेत खनन पर एससी का हंटर, तीन राज्यों को नोटिस, जवाब मिलने पर होगी सुनवाई

अवैध रेत खनन पर एससी का हंटर,  तीन राज्यों को नोटिस, जवाब मिलने पर होगी सुनवाई
G

Ganesh Sir

Mar 20, 202603:08 PM

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य में हो रहे अवैध रेत खनन के मामले को गंभीरता से लेते हुए राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सरकारों को नोटिस जारी किया है। अदालत ने कहा है कि इन राज्यों से जवाब मिलने के बाद पूरे मामले पर विस्तार से सुनवाई की जाएगी।

यह मामला उस समय सामने आया जब मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि चंबल अभयारण्य के संरक्षित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है। इन इलाकों में घड़ियाल संरक्षण कार्यक्रम भी चल रहा है। लेकिन, खनन की गतिविधियों के कारण घड़ियालों और अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को नुकसान पहुंच रहा है।

वनों को नुकसान पहुंचाने वालों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

सुनवाई के दौरान जस्टिस विक्रम नाथ ने साफ कहा कि संरक्षित वनों को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि ऐसी गतिविधियों पर वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट, एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एक्ट, फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट, बायोलॉजिकल डायवर्सिटी एक्ट और इंडियन फॉरेस्ट एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कोर्ट ने दिया बड़ा संकेत

अदालत ने यह भी कहा कि अगर संरक्षित क्षेत्रों में अवैध खनन जारी रहता है, तो इसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी ही नहीं, बल्कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पुलिस अधिकारी भी परोक्ष रूप से जिम्मेदार माने जाएंगे। कोर्ट ने संकेत दिया कि इस तरह की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी को भी बनाया पक्षकार

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी को भी पक्षकार बनाया गया है, ताकि वह मामले की निगरानी और जांच में सहयोग कर सके। अदालत ने यह मामला मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर स्वतरू संज्ञान लेते हुए उठाया है, जो इस मुद्दे की गंभीरता को दर्शाता है। फिलहाल कोर्ट ने राज्यों से जवाब मांगा है और मामले की अगली सुनवाई 2 अप्रैल को तय की गई है। उम्मीद है कि अगली सुनवाई में अवैध खनन और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर और स्पष्ट दिशा-निर्देश सामने आएंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
नेशनल चंबल सेंक्चुरी : अवैध रेत खनन पर एससी का हंटर, तीन राज्यों को नोटिस, जवाब मिलने पर होगी सुनवाई