Download App

Latest News

अबूझमाड़ के जंगल में तीन नक्सलियों का खात्मा : गढ़चिरोली-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली सफलता, सभी के शव और हथियार बरामद

गढ़चिरोली-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों को मिली सफलता, सभी के शव और हथियार बरामद
a

admin

Feb 06, 202612:52 PM

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में चल रहे बड़े नक्सल विरोधी अभियान से जुड़ा अहम अपडेट सामने आया है। बीजापुर और महाराष्ट्र की सीमा से लगे अबूझमाड़ के जंगल में एक बार फिर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई है। एंटी नक्सली ऑपरेशन अब तक तीन नक्सली ढेर किए जा चुके हैं, इनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल है। सभी के शव बरामद कर लिए गए है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से एक एके-47 और एक एसएलआर राइफल भी जब्त किए हैं। मुठभेड़ अभी भी जारी है।

हालांकि, तीनों माओवादियों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि गढ़चिरौली पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर पिछले दो दिनों से चल रही थी। जंगल के घने इलाकों में चल रहे इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों ने काफी सतर्कता दिखाई। अभियान के दौरान सी-60 जवान दीपक चिन्ना मडावी (38), जो अहेरी के निवासी थे और मूल रूप से मांडरा, दामरांचा, तालुका अहेरी से थे, गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एयरलिफ्ट करके अबूझमाड़ से उपजिला अस्पताल भामरागड लाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी गंभीर चोटों के कारण उनका निधन हो गया।

इस अभियान में एक अन्य जवान, जोगा मडावी, निवासी किष्टयापल्ली, रात के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें भी तुरंत हेलीकॉप्टर से अस्पताल लाया गया और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जल्द ही उन्हें गढ़चिरौली स्थानांतरित किया जाएगा।

अभियान के तहत पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी रखा है और जंगल के अलग-अलग हिस्सों में घेराबंदी की गई है। सुरक्षा बलों की सतर्कता और पराक्रम के चलते अब तक तीन माओवादी ढेर हो चुके हैं और उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं। पुलिस ने कहा है कि पूरे क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों की निगरानी की जा रही है और किसी भी तरह की नक्सली गतिविधि को रोकने के लिए अभियान जारी रहेगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder