Download App

Latest News

श्री लाडली जी महाराज मंदिर : श्रीकृष्ण के परपोते ने की थी स्थापना, लड्डूमार और लठमार होली के लिए विश्व प्रसिद्ध'दोस्ती का वादा होते हैं सात फेरे' : पीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना को दी बधाईभोपाल लव जिहाद : पुलिस रिमांड में सरगना उगल रहे चौंकाने वाले राज, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिसउन्हें शर्म आनी चाहिए : एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर राहुल पर बरसे केन्द्रीय मंत्री, कहा- वह नहीं सुधरने वालेटी20 विश्व कप 2026 : दक्षिण अफ्रीका से मिली शिकस्त वेक-अप काॅल, पूर्व कोर्च ने टीम इंडिया को रणनीति पर विचार करने दी सलाह

तिब्बत को लेकर भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर किया वार : नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

नेहरू-गांधी परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
a

admin

Feb 25, 202601:08 PM

पटना। बिहार में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेहरू-गांधी परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यह समझौता मिशन की कहानी है, जिसमें देश के हितों से समझौता कर परिवार के हितों को प्राथमिकता दी गई। नितिन नवीन ने कहा कि एक समय जवाहरलाल नेहरू ने कहा था कि 45 करोड़ लोग उनके लिए एक जिम्मेदारी हैं। उन्होंने कहा, 1954 में किस प्रकार नेहरू ने बिना किसी रिवॉर्ड के तिब्बत में भारत के अधिकार को चीन को सौंप दिया।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर रक्षा सौदों के जरिए निजी बैंक खाते भरने के आरोप लगाए। नवीन ने राजीव गांधी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय रक्षा सेवाओं का उपयोग निजी वित्तीय हितों को मजबूत करने के लिए किया गया। नितिन नवीन ने राहुल गांधी को विदेशी शक्तियों की कठपुतली कहते हुए कहा कि कांग्रेस का चुनावी इतिहास सीआईए की फंडिंग से दागदार रहा है।

नितिन नवीन ने आगे कहा कि सोनिया गांधी के राजनीतिक जीवन पर भी सवाल उठते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2004 से 2014 के बीच राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के माध्यम से उन्होंने सुपर प्रधानमंत्री की तरह काम किया और समानांतर सरकार चलाई। उन्होंने दावा किया कि इसी अवधि में राजीव गांधी फाउंडेशन को चीनी सरकार और निवेशक जॉर्ज सोरोस के नेटवर्क से फंडिंग मिली।

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि उन्हें नकारात्मक राजनीति का चेहरा माना जाता है। उनके अनुसार राहुल गांधी ने 247 से अधिक विदेशी यात्राएं कीं, जिनमें से कई में सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने सवाल उठाया कि इन यात्राओं के पीछे क्या उद्देश्य था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विदेशी नेताओं, जैसे इल्हान ओमर और जॉर्ज सोरोस से मुलाकातें भी इसी संदर्भ में देखी जानी चाहिए।

नितिन नवीन ने कहा कि देश का युवा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहता है और यदि किसी भी तरह से उन्हें गुमराह करने की कोशिश होती है, तो यह पूरे समाज के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने दावा किया कि जनता अब इस तथाकथित श्समझौता मिशनश् को समझ चुकी है और देशहित को सर्वोपरि मानती है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रहित के मुद्दों पर जनता सजग है और भविष्य में वही नेतृत्व स्वीकार करेगी जो देश के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देता हो।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder