Download App

Latest News

'धुरंधर-2' एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल : अभी नहीं तोड़ पाई 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शनगैस किल्लत पर कांग्रेस का दांव पड़ा उल्टा : शर्मा-नाथ के बयान का हवाला दे मोहन के मंत्री ने बोला जुबानी हमलामप्र में मौसम के बदले रुख पर आईएमडी का अलर्ट : आज 9 जिलों में ओले तो 33 जिलों में हो सकती है बारिश, पढ़ें खबरमप्र में एक लाख बच्चों को मिला मनपसंद स्कूलों में निःशुल्क प्रवेश : ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम से प्रवेश में प्रदेश अग्रणी, बाकी को दूसरे चरण में मिलेगा मौका

रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव का आयोजन : शिवराज का दावा-किसानों की तकदीर बदलने वाला होगा तीन दिनों का महाकुंभ

 शिवराज का दावा-किसानों की तकदीर बदलने वाला होगा तीन दिनों का महाकुंभ
a

admin

Apr 03, 202604:27 PM

रायसेन। रायसेन के दशहरा मैदान में 11 से 13 अप्रैल तक राष्ट्रीय स्तर का उन्नत कृषि महोत्सव-प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण का आयोजन होगा। यह आयोजन केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर हो रहा है। इससे देश के किसानों को प्रयोगशाला से खेत तक और बीज से बाजार तक की पूरी यात्रा एक ही मैदान पर दिखाते हुए विकास की राह पर लेकर जाने की उम्मीद है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सिर्फ मेला नहीं, बल्कि तीन दिनों का ऐसा कृषि महाकुंभ है जो किसानों की तकदीर बदलने का सबसे बड़ा मौका है, जहां एक तरफ उद्घाटन सत्र में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों का उत्साह बढ़ाएंगे, साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, तो दूसरी तरफ 13 अप्रैल को समापन सत्र में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की उपस्थिति में क्षेत्र के लिए समग्र कृषि रोडमैप जारी किया जाएगा।

आयोजन को लेकर शिवराज ने की हाईलेवल मीटिंग

केंद्रीय कृषि मंत्री ने इस आयोजन के संबंध में आज क्षेत्र के प्रबुद्धजनों, प्रगतिशील किसानों और पदाधिकारियों तथा सभी जन प्रतिनिधियों की बैठक लेकर विस्तृत चर्चा की और कहा कि रायसेन (मध्य प्रदेश) में 11 से 13 अप्रैल तक होने वाला राष्ट्रीय स्तर का उन्नत कृषि महोत्सव खेती-किसानी का असली गेम चेंजर साबित होगा। दशहरा मैदान, रायसेन में लगने वाले इस विशाल राष्ट्रीय कृषि मेले में नई खेती तकनीकों, उन्नत बीज, ड्रोन व आधुनिक मशीनों, सूक्ष्म सिंचाई, पशुपालनदृमत्स्यपालन, प्रसंस्करण, किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) और ग्रामीण आजीविका के सैकड़ों स्टॉल लगेंगे, जहां किसान देखेंगे भी, सीखेंगे भी और तुरंत लाभ लेने के तरीके भी समझेंगे।

सभी समस्याओं का समाधान एक ही जगह पर

शिवराज ने बताया कि लगभग तीन सौ स्टॉलों वाली यह बहु‑क्षेत्रीय प्रदर्शनी खेती के हर चरण- इनपुट से लेकर प्रसंस्करण और विपणन तक के समाधान एक ही जगह उपलब्ध कराएगी। इसमें कृषि, बागवानी, सूक्ष्म सिंचाई, कृषि मशीनरी व टेक्नोलॉजी, उर्वरक, कीटनाशक, बीज कंपनियां, डिजिटल कृषि, फसल बीमा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), स्टेट एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (एसएयू), कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), पशुपालन, मत्स्य, ग्रामीण विकास, खाद्य प्रसंस्करण, माइक्रोदृस्मॉल एंड मीडियम इंटरप्राइजेज (एमएसएमई), भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नाफेड), एफपीओ और स्टार्ट‑अप्स की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

खेती के लिये गेम चेंजर होगा आयोजन

कृषि मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह महोत्सव केवल तीन दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि रायसेन, विदिशा, सीहोर और आसपास के पूरे क्षेत्र की खेती को अधिक उत्पादक, लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दीर्घकालिक शुरुआत साबित होगा, जिसमें हर किसान की सक्रिय भागीदारी सबसे बड़ी ताकत बनेगी और यही खेती का, गेम चेंजर राष्ट्रीय कृषि मेला होने का वास्तविक प्रमाण होगा।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder