Download App

Latest News

वीर बाल दिवस : मप्र के स्कूलों में होंगी चित्रकला- लेखन प्रतियागिताएं, दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम का होगा लाइव प्रसारणगलवान एक सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि इमोशन : दबंग खान के साथ काम करने पर बोलीं चित्रांगदा सिंह, टेंशन-सस्पेंस और पावर से भूरपूर है मूवीएशेज सीरीज में इंग्लैड टीम का शर्मनाक प्रदर्शन : ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज ने जताई हमदर्दी, कही यह बातकाली हल्दी : एक ऐसा पौधा, जिसकी जड़ों में छीपा है औषधीय गुणों का खजानामैहर सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत : खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, मृतकों की हुई पहचान

क्रिसमसः ओडिशा के रेत कलाकार ने रचा इतिहास : सुदर्शन पटनायक ने नीलाद्री बीच पर बनाया विश्व का सबसे बड़ा सांता क्लॉज इंस्टॉलेशन

सुदर्शन पटनायक ने नीलाद्री बीच पर बनाया विश्व का सबसे बड़ा सांता क्लॉज इंस्टॉलेशन
a

admin

Dec 25, 202501:16 PM

पुरी। पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक बार फिर इतिहास रच दिया। उन्होंने ओडिशा के पुरी स्थित नीलाद्री बीच पर सेब और रेत से बनी दुनिया की सबसे बड़ी सांता क्लॉज इंस्टॉलेशन तैयार की, जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया ने औपचारिक रूप से मान्यता दी है।

यह भव्य इंस्टॉलेशन 60 फीट लंबा, 22 फीट ऊंचा और 45 फीट चैड़ा है। इसे बनाने में 1.5 टन (1500 किलोग्राम) ताजे सेबों का इस्तेमाल किया गया, जो रेत के साथ मिलाकर एक आकर्षक और पर्यावरण-अनुकूल कलाकृति का रूप लेता है। यह अनोखी कृति श्दुनिया का सबसे बड़ा सेब और रेत से बना सांता क्लॉज इंस्टॉलेशनश् के रूप में दर्ज की गई है।

पर्यटकों को दूर से आकर्षित कर रही सांता क्लाॅज की मुस्कान

कलाकृति में सांता क्लॉज की मुस्कान, लाल सूट और सफेद दाढ़ी को सेबों से सजाया गया है, जो दूर से ही पर्यटकों और स्थानीय लोगों को आकर्षित कर रही है। यह न केवल क्रिसमस के उत्सव की भावना को दर्शाती है, बल्कि विश्व शांति और मेरी क्रिसमस का संदेश भी फैलाती है।

सुदर्शन ने 30 छात्रों के साथ पूरा किया प्रोजेक्ट

सुदर्शन पटनायक ने इस परियोजना को अपने सैंड आर्ट इंस्टीट्यूट के 30 छात्रों के साथ मिलकर पूरा किया। छात्रों की सक्रिय भागीदारी से यह परियोजना युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का बेहतरीन उदाहरण बनी। पूरा काम 24 दिसंबर 2025 को पूरा हुआ और उसी दिन वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बुक ऑफ इंडिया ने प्रमाण पत्र जारी कर इसे आधिकारिक रूप से मान्यता दी। यह कृति 22वें पुरी सैंड आर्ट फेस्टिवल का हिस्सा है, जो 1 जनवरी तक जारी रहेगा।

सुदर्शन की उपलब्धि ओडिशा पर्यटन के लिए गौरव

सुदर्शन पटनायक पिछले कई वर्षों से क्रिसमस पर रेत कला के माध्यम से विभिन्न संदेश फैला रहे हैं। पहले उन्होंने चॉकलेट, प्याज, प्लास्टिक बोतलें और फूलों से सांता क्लॉज की मूर्तियां बनाकर कई रिकॉर्ड बनाए थे। इस बार सेबों का चयन स्थिरता और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए किया गया। यह उपलब्धि ओडिशा पर्यटन और भारतीय संस्कृति के लिए गौरव का विषय है। हजारों पर्यटक और स्थानीय लोग इस अनोखी कलाकृति को देखने के लिए नीलाद्री बीच पर पहुंच रहे हैं।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder