Latest News
बुलंदशहर: दर्दनाक सड़क हादसे में 8 की मौत : टैंकर ने ट्रैक्टर ट्राली को मारी टक्कर, 45 घायल, कई की हालत गंभीर
बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश में सड़क हादसों की रफ्तार लगाम लगती नहीं दिखाई दे रही है। आए दिन राज्य से हादसों की बड़ी-बड़ी खबरे सामने आ रही हैं। इन हादसों में लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ रही है। इसी क्रम में अब बुलंदशहर से एक बड़े सड़क हादसे की खबर आई है। यहां के खुर्जा में ट्रैक्टर ट्राली और टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में आठ की मौत हो गई है। जबकि 45 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभी बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह दर्दनाक हादसा अलीगढ़ के बॉर्डर एनएच 34 पर हुआ है। हादसे की सूचना पर पुलिस ने पुलिस वाहन, एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
बुलंदशहर के एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि एक ट्रैक्टर में करीब 60 से 61 लोग कासगंज थाना क्षेत्र के लोग राजस्थान जा रहे थे, तभी पीछे आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां पर आठ लोगों की मृत्यु हो गई है वहीं 45 लोग घायहुल हुए है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में 10 को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज, 10 को जिला अस्पताल और 23 लोगों को अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इलाज अन्य अस्पताल में हो रहा है।
सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया है। इस हादसे में मृतक के परिजनों को दो-दो लाख, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ सभी घायलों के इलाज का खर्च भी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
Advertisement
Related Post