Download App

Latest News

गणतंत्र दिवस पर नई उड़ान : लद्दाख स्काउट्स भारत में आइस हॉकी को नई पहचान दिलाने को तैयार टीम मुझसे यही चाहती है : कीवियों की धुनाई करने के बाद बोले अभिषेक, युवी का रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन से ज्यादा, पर...पद्म भूषण अवार्ड मिलने पर इमोशनल हुईं प्लेबैक सिंगर : फैंस का अदा किया शुक्रिया, क्या कहा जानेंविश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर में गणतंत्र दिवस की धूम : राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगे बाबा महाकाल, रात में केसरिया लाइटों से जगमगाया मंदिर शिखरअंतरिक्ष की उड़ान को कर्तव्य पथ पर सम्मान : महामहिम ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया सम्मानित

पद्म भूषण अवार्ड मिलने पर इमोशनल हुईं प्लेबैक सिंगर : फैंस का अदा किया शुक्रिया, क्या कहा जानें

फैंस का अदा किया शुक्रिया, क्या कहा जानें
a

admin

Jan 26, 202601:09 PM

मुंबई। भारत सरकार ने प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान की घोषणा के बाद अलका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिवार, दोस्तों और सरकार के साथ ही प्रशंसकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सबका है। यह उनकी दशकों की मेहनत का फल है।

अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। अलका याग्निक को यह सम्मान उनकी लंबी और सफल संगीत यात्रा के लिए मिला है। इस सम्मान से उत्साहित होकर अलका ने इसे एक साझा खुशी बताया और कहा कि यह पुरस्कार उनके सभी सहयोगियों और फैंस के प्यार का नतीजा है।

सरकार का जताया आभार

अलका ने लिखा, मुझे पद्म भूषण देने के लिए मैं भारत सरकार की बहुत आभारी हूं। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में दशकों के बाद यह सम्मान मिलने से मैं बहुत इमोशनल हो गई हूं। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने लंबे सफर का एक खास पड़ाव बताया और कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। अपने पोस्ट में अलका ने उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके संगीत सफर को संभव बनाया। उन्होंने लिखा, ष्फिल्ममेकर्स, कंपोजर्स, लिरिसिस्ट्स, को-सिंगर्स, म्यूजिशियंस, टेक्नीशियंस, प्रेस, मीडिया और हर उस इंसान को दिल से धन्यवाद जो हमारी फिल्मों की जान हैं। यह सफर आपके बिना मुमकिन नहीं होता।ष्

आपका प्यार हमारी ताकत

अलका ने कहा, मेरे दोस्तों, परिवार और सुनने वालों... आपका प्यार हमेशा मेरी ताकत रहा है। गायिका का मानना है कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत और उनके साथ काम करने वाले हर व्यक्ति का है। उन्होंने पोस्ट को समाप्त करते हुए लिखा, ष्यह संगीत, यह यात्रा और यह पल हम सभी का है। आप सभी को ढेरों प्यार।

सफल प्लेबैक सिंगर्स में से एक अलका याग्निक

अलका याग्निक भारतीय सिनेमा जगत की लोकप्रिय और सफल प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 90 के दशक से लेकर आज तक हजारों गाने गाए हैं, जिनमें से कई सदाबहार बन गए। एक दो तीन जैसे गीतों ने उन्हें घर-घर पहुंचाया। उनकी मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों को झूमने पर मजबूर किया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
पद्म भूषण अवार्ड मिलने पर इमोशनल हुईं प्लेबैक सिंगर : फैंस का अदा किया शुक्रिया, क्या कहा जानें