Latest News

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिले प्रचंड बहुमत के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी है। नीतीश कुमार गुरुवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बुधवार को उन्हें जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया है। सीएम हाउस में आहूत बैठक में विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश को अपना नेता चुना।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा कि आज विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना गया। शाम को राज्यपाल से मिलकर सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। आज शाम को एनडीए विधायक दल की भी बैठक होगी। इस बैठक में नीतीश कुमार के फिर से नेता चुने जाने की संभावना है।
भाजपा विधायकों ने भी अपने नेता के नाम पर लगाई मुहर
इस बीच, भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की भी बैठक हुई। इस बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चैधरी को नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। भाजपा प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे।
उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से सम्राट चैधरी को नेता चुना गया। इसके अलावा, उप नेता के तौर पर विजय कुमार सिन्हा के नाम का भी प्रस्ताव आया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इससे साफ है कि भाजपा की ओर से फिर से इन दोनों नेताओं को दोहराया गया है।
बिहार में एनडीए को मिली 202 सीटैं
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) 85 सीटों के साथ है। वहीं, चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति (आर) का स्ट्राइक रेट भी बेहतर रहा। पार्टी ने 29 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत दर्ज की, जो एनडीए में तीसरे नंबर की सबसे बड़ी पार्टी और पूरे बिहार में चैथे नंबर की पार्टी रही। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटों पर जीत मिली है।
टाइमलाइन अपडेट
Advertisement

Related Post