Download App

Latest News

भृंगराज : सिर्फ बालों के लिए ही नहीं, पित्त और वात को भी संतुलित करने में सहायक, जानें सेवन के लाभ'ये नया सफर जरूर धमाल मचाएगा' : 'मंगल-देश की बेटी' के लिए दीपिका सिंह को फैंस ने दी बधाईक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया : सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में बड़ा उलटफेर, मैक्सवेल-कोंस्टास को नहीं मिली जगह

राजा रघवुंशी के परिवार में गूंजी किलकारी : खुशियों से झूमा परिवार, मां बोलीं- नवजात दिखता है हूबहू राजा जैसा, कुंडली भी खती है मेल

खुशियों से झूमा परिवार, मां बोलीं- नवजात दिखता है हूबहू राजा जैसा, कुंडली भी खती है मेल
a

admin

Apr 01, 202602:59 PM

इंदौर। इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने परिवार ही नहीं पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। परिवार आज भी गहरे शोक में डूबा था। हालांकि राजा रघुवंशी के परिवार से एक ऐसी सुखद खबर आई है, जिसने परिवार के सदस्यों के गहरे घाव को भरने का काम किया है। दरअसल बीते दिनों राजा के भाई सचिन रघुवंशी के घर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। इस खुशखबरी से पूरा परिवार एक बार खुशियों से झूम उठा है।

परिजनों के लिए यह केवल एक शिशु का जन्म नहीं, बल्कि वे इसे राजा के पुनर्जन्म के रूप में देख रहे हैं। परिवार का मानना है कि नवजात की कुंडली और चेहरे के निशान हूबहू राजा से मिलते हैं। इसी विश्वास के चलते पूरा परिवार भावुक है और इसे राजा की घर वापसी मान रहा है। राजा की माता के अनुसार, यह अनुभव उनके लिए अद्भुत है।

यह बोलीं राजा रघवुंशी की मांग

राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया, हम पूरी तरह से मान चुके हैं कि राजा हमारे घर लौट आया है। बच्चे के चेहरे और निशानों को देखकर यही लगता है कि राजा अब हमारे बीच है। उस समय कामाख्या माता मंदिर के पुजारी ने हमें फोन कर बताया था कि आपके बेटे की आत्मा लौटकर आपके घर आना चाहती है और आज यह सिद्ध हो गया है।

बच्चे का नाम रखा राजबीर

उमा रघुवंशी ने आगे कहा कि बच्चे का नाम राजबीर रखा गया है। उन्होंने बताया कि जब बच्चा जन्मा और उन्होंने पहली बार उसे गोद में लिया, तो वे उन्हें लगातार देखता रहा। उनका कहना है कि बच्चे की आंखों में राजा की झलक दिखती है और उसके चेहरे के भाव, उसकी मुस्कान, सब कुछ राजा जैसा है। उन्होंने बताया कि उन्हें महसूस हुआ कि राजा अब सचमुच अपने परिवार के पास लौट आया है और घर में जो कमी पहले थी, वह अब पूरी हो गई है।

राजा से मेल खाती है कुंडली भी

राजा की मां का कहना है कि यह केवल बाहरी रूप से नहीं, बल्कि बच्चे का व्यक्तित्व और कुंडली भी राजा से मेल खाती है। उन्होंने बताया कि बच्चे के जन्म की खबर जैसे ही फैली, सभी रिश्तेदार और लोग उसे देखने के लिए आए और उन्होंने महसूस किया कि इस बच्चे में राजा की आत्मा स्पष्ट रूप से झलक रही है।

परिवार के लोग मान रहे चमत्कार

उमा रघुवंशी ने यह भी बताया कि जन्म के समय घर में बहुत खुशी का माहौल है और पूरे परिवार को लग रहा है कि राजा लौट आया है। परिवार के लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं और बच्चे के जन्म को भगवान की कृपा के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर में पहले जो दुख और खालीपन था, वह अब पूरी तरह दूर हो गया है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
राजा रघवुंशी के परिवार में गूंजी किलकारी : खुशियों से झूमा परिवार, मां बोलीं- नवजात दिखता है हूबहू राजा जैसा, कुंडली भी खती है मेल