Download App

Latest News

श्री लाडली जी महाराज मंदिर : श्रीकृष्ण के परपोते ने की थी स्थापना, लड्डूमार और लठमार होली के लिए विश्व प्रसिद्ध'दोस्ती का वादा होते हैं सात फेरे' : पीएम मोदी ने विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना को दी बधाईभोपाल लव जिहाद : पुलिस रिमांड में सरगना उगल रहे चौंकाने वाले राज, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिसउन्हें शर्म आनी चाहिए : एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रोटेस्ट को लेकर राहुल पर बरसे केन्द्रीय मंत्री, कहा- वह नहीं सुधरने वालेटी20 विश्व कप 2026 : दक्षिण अफ्रीका से मिली शिकस्त वेक-अप काॅल, पूर्व कोर्च ने टीम इंडिया को रणनीति पर विचार करने दी सलाह

भोपाल लव जिहाद : पुलिस रिमांड में सरगना उगल रहे चौंकाने वाले राज, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिस

 पुलिस रिमांड में सरगना उगल रहे चौंकाने वाले राज, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
a

admin

Feb 25, 202601:59 PM

भोपाल। राजधानी भोपाल के बागसेवानिया थाना में एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। छत्तीसगढ़ की एक 23 वर्षीय ब्यूटीशियन और एक अन्य महिला की शिकायत पर पुलिस ने भोपाल निवासी अमरीन उर्फ माहिरा, उसके प्रेमी चंदन, बहन आफरीन और अन्य सहयोगियों के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने तथा देह व्यापार में धकेलने जैसे गंभीर आरोपों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में चैंकाने वाले खुलासा हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालोनी में युवाओं का दिन-रात तांता लगा रहता था।

पुलिस ने मामले की मुख्य सरगना अमरीन को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस तीन अन्य आरोपियों बिलाल, यासिर और चानू की तलाश में जुटी है। आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह के जाल में और भी युवतियां फंसी हो सकती हैं, जिससे आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

जांच में सामने आया कि नर्मदापुरम रोड स्थित सागर रॉयल विला कॉलोनी के एक डुप्लेक्स में अमरीन, उसकी बहन आफरीन और चंदन साथ रहते थे। कॉलोनीवासियों के अनुसार, यहां दिन-रात युवकों का आना-जाना लगा रहता था। रात के समय बुर्के में महिलाएं और युवतियां आती-जाती देखी जाती थीं। स्थानीय लोगों को गतिविधियों पर संदेह था, लेकिन अमरीन खुद को समाजसेविका, व्यवसायी और ब्यूटीशियन बताकर लोगों का भरोसा जीत लेती थी।

अमरीन और आफरीन मिलकर करती थीं नेटवर्क का संचालन

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि अमरीन और आफरीन मिलकर पूरे नेटवर्क का संचालन करती थीं, जिसमें अमरीन मुख्य भूमिका में थी। अमरीन ने भोपाल में बड़ी संख्या में युवकों से संपर्क बना रखा था। वह आर्थिक रूप से कमजोर या नौकरी की तलाश में आई युवतियों से दोस्ती करती और उन्हें काम दिलाने का झांसा देती थी। इसके बाद उन्हें महंगे लाइफस्टाइल का लालच देकर रईस युवकों से मिलवाया जाता और धीरे-धीरे देह व्यापार के जाल में फंसा दिया जाता। विरोध करने पर ब्लैकमेलिंग और दबाव बनाने के आरोप भी सामने आए हैं।

अब्बास नगर बस्ती में अमरीन-आफरीन का बीता बचपन

अमरीन और आफरीन का बचपन गांधी नगर स्थित अब्बास नगर बस्ती में बीता। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण दोनों ने ब्यूटी पार्लर, स्पा और पब में काम करना शुरू किया। कुछ वर्षों में दोनों ने झुग्गी बस्ती छोड़ पॉश कॉलोनी में रहना शुरू कर दिया, जबकि उनके माता-पिता और भाई अब भी अब्बास नगर में ही रहते हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गिरोह ने इतनी बड़ी रकम केवल देह व्यापार से कमाई या इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की फंडिंग भी शामिल है।

यह बोले हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष

मामले के सामने आने के बाद शहर में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की प्रतिक्रियाएं भी शुरू हो गई हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि भोपाल में हिंदू युवतियों को ऐसे गिरोहों से बचाने के लिए मोहल्ला स्तर पर महिला ब्रिगेड बनाने की तैयारी की जा रही है। यह ब्रिगेड जागरूकता अभियान चलाएगी और फंसी हुई युवतियों को बाहर निकालने में सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच इस दिशा में अभियान शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
भोपाल लव जिहाद : पुलिस रिमांड में सरगना उगल रहे चौंकाने वाले राज, तीन अन्य की तलाश में जुटी पुलिस