Download App

Latest News

खून से लथपथ चेहरा, नुकीले हथियार : सलमान की मोस्ट अवेटेड मूवी का टीजर रिलीज, दबंग खन के दमदार आवाज से होती है फिल्म की शुरुआतभाजपा शासित राज्यों में बंगाली मजदूरों पर अत्याचार : दीदी ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- पीड़ित परिवारों के साथ खड़े होने किया दावाबीएमसी चुनाव : महायुति के बीच सीटों को लेकर बात फाइनल, कदम बोले- विकास के दम पर जीतेंगे इलेक्शनबांग्लादेश आम चुनाव : आतंरिक मतभेदों से जूझ रही एनसीपी, जमात-ए-इस्लामी के साथ सीट बंटवारा बन रहा वजहमप्र: अब यात्री बसों में कंटक्टरों को भी किराया चुकाकर करना होगा सफर : परिवहन विभाग ने मोटर व्हीकल रूल्स में किया बदलाव

दीपक से भाजपा ने बनाई दूरी : संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कही यह बात, पल्लवी से शादी के बाद सुर्खियों में हैं पूर्व मंत्री

संगठन ने स्पष्ट शब्दों में कही यह बात, पल्लवी से शादी के बाद सुर्खियों में हैं पूर्व मंत्री
a

admin

Dec 26, 202503:44 PM

भोपाल। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री (स्व.) कैलाश जोशी के बेटे व पूर्व मंत्री दीपक जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वह निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कांग्रेस नेत्री पल्लवी राज सक्सेना से शादी कर ली है। 4 दिसंबर को पल्लवी से शादी करने के बाद चर्चा में आए दीपक जोशी से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ गई है। दरअसल भाजपा ने उनसे दूरी बना ली है। पार्टी संगठन ने स्पष्ट शब्दों कह दिया है कि दीपक जोशी की पार्टी में वापसी नहीं हुई है। वे प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं।

बता दें कि दीपक जोशी ने 4 दिसम्बर को आर्य समाज मंदिर भोपाल मेंपल्लवी राज सक्सेना से शादी की थी। उन्होंने यह चौथी शादी की थी। बता दें कि दो पूर्व महिलाओं ने भी जोशी से शादी के दावे किये हैं। जबकि एक मौत हो चुकी है। शादियों को लेकर बढ़ रहे विवाद के बीच भाजपा ने दीपक जोशी से किनारा कर लिया।

देवास के भाजपा जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव और बीजेपी के प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी रहे भगवानदास सबनानी ने कहा कि दीपक की बीजेपी में वापसी नहीं हुई है। सेंधव ने कहा- दीपक कांग्रेस में चले गए थे। किसी आम सभा में शिवराज जी ने उन्हें दुपट्‌टा पहनाया होगा, लेकिन जब हमारे तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और हितानंद जी थे उस समय सदस्यता ग्रहण नहीं की थी।

6 मई 2023 को दीपक ने थाम लिया था भाजपा का दामन

दीपक जोशी ने 6 मई 2023 को भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्होंने देवास जिले की खातेगांव विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव हारने के बाद बुधनी विधानसभा उपचुनाव के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान की मौजूदगी में मंच से भाजपा में घर वापसी का ऐलान किया था।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder