Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

छत्तीसगढ़ में 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत : भाटापारा के स्टील प्लांट में हुआ जोरदार धमाका, गर्म कोयला गिरने से गई जान

भाटापारा के स्टील प्लांट में हुआ जोरदार धमाका, गर्म कोयला गिरने से गई जान
a

admin

Jan 22, 202603:00 PM

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के भाटापारा ग्रामीण थाना क्षे़त्र में एक रियल स्पाॅट स्टील प्लांट में विस्फोट गया है। इस दर्दनाक हादसे में 7 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि स्टील प्लांट के डीएससी कोयला भट्ठे के आसपास कुछ मजदूर नियमित सफाई कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक भट्ठे में विस्फोट हो गया। विस्फोट के बाद भट्ठे से गर्म कोयला बाहर आ गया, जिसकी चपेट में सफाई कर रहे मजदूर आ गए। गर्म कोयले और तेज तापमान के कारण मजदूर बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना भयावह था कि पांच मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्लांट प्रबंधन ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

इस गंभीर हादसे के बावजूद प्लांट प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक जानकारी या बयान जारी नहीं किया गया है। न ही हादसे के कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने आई है। प्रबंधन की चुप्पी को लेकर मजदूरों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रत्यक्षदर्शियों व प्लांट कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

पुलिस का कहना है कि सुबह के समय भट्ठे के आसपास संयंत्र के मजदूर सफाई कार्य में लगे हुए थे, तभी जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के बाद गर्म कोयला और राख मजदूरों पर गिर गई, जिससे वे बुरी तरह झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि आवाज काफी दूर तक सुनाई दी और धुआं आसमान में फैल गया। घटना के बाद तुरंत एंबुलेंस से मजदूरों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट के कारणों का पता नहीं चला है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder