Download App

Latest News

ग्रीन का शतक, मैयर का पंच, : न्यूजीलैंड की शेरनियों ने द. अफ्रीका को 66 रनों से ऐसे रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा आईपीएल 2026 : आज क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच का मिलेगा डबल डोज, MI-DC और GT-RR के बीच होगा मुकाबलामहाकालेश्वर मंदिर : भस्मारती में लगा भक्तों का तांता, अपने आराध्य के दिव्य दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु'धुरंधर-2' एक हजार करोड़ के क्लब में शामिल : अभी नहीं तोड़ पाई 'पुष्पा-2' और 'बाहुबली-2' का कलेक्शन

महाकालेश्वर मंदिर : भस्मारती में लगा भक्तों का तांता, अपने आराध्य के दिव्य दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु

भस्मारती में लगा भक्तों का तांता, अपने आराध्य के दिव्य दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु
a

admin

Apr 04, 202612:03 PM

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शनिवार की सुबह भस्म आरती के दौरान भक्तों का तांता देखने के लिए मिला। मंदिर में विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

देश-विदेश से आए श्रद्धालु देर रात से ही अपने आराध्य के दिव्य दर्शन पाने के लिए लंबी कतारों में खड़े थे। वे बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन करने के उत्सुक नजर आ रहे थे। मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा के अनुसार, सुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

वीरभद्र से आज्ञा लेकर खोले गए मंदिर के कपाट

नियमानुसार, सबसे पहले वीरभद्र से आज्ञा प्राप्त कर मंदिर के पट खोले गए, जिसके बाद पण्डे-पुजारियों ने भगवान महाकाल का पंचामृत से जलाभिषेक और पूजन किया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई, और बाबा महाकाल ने निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिए।

महाकाल का किया गया विशेष शृंगार

वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के अवसर पर शनिवार सुबह बाबा महाकाल का विशेष शृंगार किया गया। उन्हें भांग, त्रिपुंड, चंद्र और बेलपत्र से सजाया गया, जिससे उनका रूप बहुत ही सुंदर और दिव्य लग रहा था। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बाबा के दिव्य दर्शनों का लाभ उठाया। इस दौरान पूरे परिसर में श्जय श्री महाकालश् के जयकारों की गूंज सुनाई दे रही थी, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। शनिवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया।

भस्मारती में शामिल होने दूर-दूर से आते हैं भक्त

महाकाल के शृंगार के बाद कपूर की आरती की गई और उसके बाद उन्हें भोग लगाया गया। बाबा के इस रूप को साकार स्वरूप माना जाता है। महाकाल की भस्म आरती को विश्वभर में विशेष महत्व दिया जाता है और इसे देखने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं।

भस्म आरती के दौरान महिलाएं घूंघट करती हैं और पुरुषों को धोती पहननी होती है। वहीं, सुबह की भस्म आरती में शामिल होने के लिए महाकालेश्वर मंदिर की वेबसाइट से पहले से ऑनलाइन बुकिंग की जाती है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
महाकालेश्वर मंदिर : भस्मारती में लगा भक्तों का तांता, अपने आराध्य के दिव्य दर्शन कर अभिभूत हुए श्रद्धालु