Download App

Latest News

लाल आतंक पर संसद में चर्चा : शाह ने नक्सलियों को दिया सख्त संदेश, कांग्रेस पर भी जमकर बरसे, कहा- नहीं झुठलाया जा सकता सत्य कोगर्मी में खानपान में बरते सावधानी : कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाती है परवल की सब्जी, पोषक तत्वों से भी है भरपूरजनगणना की तैयारियां अंतिम चरण में : आयुक्त ने बताया कब से शुरू होगा पहले चरण का सर्वे, मकसद सटीम भरोसेमंद टेडा जुटानाछत्तीसगढ़ अनोखी शादी : एक दूल्हा, दो दुल्हन, दोनों के साथ एक ही मंडप में लिए सात फेरे, परिवार-समाज ने भी किया स्वीकारमप्र के काॅलेजों में नहीं रहेगा सहा. प्राध्यापकों का टोटा : 5884 पदों को भरने प्रक्रिया शुरू, नए शैक्षणिक सत्र से पहले भर जाएंगे 1600 पदटीईटी टेस्ट के विरोध में लामबंद मप्र के शिक्षक : 8 अप्रैल से उतरेंगे सड़कों पर, तीन चरणों में आंदोलन की बनी रणनीति, रुख पर कायम सरकार

आईबीसी संशोधन विधेयक को लोकसभा से हरी झंडी : दिवालियापन मामलों के निपटान में आएगी रफ्तार, क्या कहा वित्त मंत्री ने जानें

 दिवालियापन मामलों के निपटान में आएगी रफ्तार, क्या कहा वित्त मंत्री ने जानें
a

admin

Mar 30, 202602:56 PM

नई दिल्ली। लोकसभा में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) में संशोधन से जुड़े महत्वपूर्ण विधेयक को हरी झंडी मिल गई है। जिसका उद्देश्य दिवालियापन से जुड़े मामलों के समाधान को तेज और अधिक प्रभावी बनाना है। इस संशोधन के तहत, किसी कंपनी के डिफॉल्ट साबित होने के बाद दिवालियापन आवेदन को स्वीकार करने के लिए 14 दिनों की अनिवार्य समय सीमा तय की गई है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ने सदन में विधेयक पेश करते हुए बताया कि सरकार ने इसमें 12 अहम संशोधन प्रस्तावित किए हैं। उनका कहना था कि आईबीसी प्रक्रिया में देरी की सबसे बड़ी वजह अत्यधिक मुकदमेबाजी है, जिसे कम करने के लिए नए प्रावधान जोड़े गए हैं। साथ ही, प्रक्रिया के दुरुपयोग को रोकने के लिए दंडात्मक प्रावधान भी शामिल किए गए हैं।

चयन समिति को भेजा गया था विधेयक

यह विधेयक पहले एक चयन समिति को भेजा गया था, जिसने इसमें सुधार के सुझाव दिए। 27 मार्च को इस पर विस्तृत चर्चा के बाद इसे पारित कर दिया गया। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से कंपनियों और व्यक्तियों के दिवालियापन मामलों के निपटान में हो रही देरी को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि दिवाला और दिवालियापन संहिता, जो 2016 में लागू हुआ था, ने देश के बैंकिंग क्षेत्र को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके जरिए न केवल ऋण अनुशासन में सुधार हुआ है, बल्कि कंपनियों की क्रेडिट प्रोफाइल भी बेहतर हुई है।

नए संशोधनों से आईबीसी ढांचे को मिलेगी मजबूती

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आईबीसी का उद्देश्य कभी भी केवल ऋण वसूली का माध्यम बनना नहीं था, बल्कि इसका मकसद संकटग्रस्त कंपनियों को पुनर्जीवित करना और उनके मूल्य को संरक्षित करना है। सीतारमण के अनुसार, इस प्रक्रिया से बाहर आने वाली कंपनियों के प्रदर्शन और कॉर्पोरेट गवर्नेंस में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। सरकार को उम्मीद है कि नए संशोधनों से आईबीसी ढांचे को और मजबूती मिलेगी और आर्थिक प्रणाली में पारदर्शिता व दक्षता बढ़ेगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
आईबीसी संशोधन विधेयक को लोकसभा से हरी झंडी : दिवालियापन मामलों के निपटान में आएगी रफ्तार, क्या कहा वित्त मंत्री ने जानें