Latest News

नासिक। महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। यहां के दिंडोरी तालुका में शुक्रवार की देर रात एक कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक गहरे कुएं में जा गिरी। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इसमें तीन मासूम बच्चे शामिल हैं। सभी मृतक एक ही परिवार के हैं। जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार तेज थी और अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, कार सीधे कुएं में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में सबसे ज्यादा झकझोर देने वाली बात यह है कि मृतकों में 6 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। जिनमें एक 7 साल की छोटी बच्ची भी बताई जा रही है। एक ही परिवार के इतने लोगों की एक साथ मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को कुएं से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती जांच में इसे एक सड़क हादसा माना जा रहा है, लेकिन असली वजह जानने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
Advertisement
