Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

3 फीट के दूल्हे को मिल 2.5 फीट की छोरी : रब ने ऐसे बना दी जोड़ी, शादी बनी चर्चा का विषय

रब ने ऐसे बना दी जोड़ी, शादी बनी चर्चा का विषय
a

admin

Feb 23, 202612:36 PM

हापुड़। प्यार न कोई उम्र देखता है न ही कद... प्यार करने की कोई उम्र भी नहीं होती है... उत्तरप्रदेश के हापुड़ में एक ऐसा ही अजीबोगरीब मामला देखने को मिला है। यहां मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काजी, इस बात को सच साबित करते हुए 3 फीट के दूल्हे ने 2 फीट 7 इंच की दुल्हन संग शादी कर सबको हैरान दिया है। कहते हैं कि प्यार में पड़ा इंसान अपने प्रेमी का रंग-रूप, जाति और धर्म नहीं देखता। इस जोड़े ने यह साबित भी कर दिया। हालांकि, अब यह शादी हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।

दरअसल, ये अनोखी शादी हापुड़ के धौलाना में हुई है। यहां 3 फीट के दूल्हे और 2 फीट 7 इंच की दुल्हन की शादी ने सबको हैरान कर दिया। दूल्हे का नाम विजय और दुल्हन का चाऊल है। दोनों की शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से हुई। कम ऊंचाई के चलते दोनों परिवारों को लंबे समय से रिश्ता ढूंढने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब यह जोड़ी एक-दूसरे का सहारा बन गई है।

दुल्हन के भाई नरेंद्र प्रजापति और धर्मेंद्र प्रजापति ने बताया कि छोटी लंबाई के कारण बहन के लिए कोई अच्छा वर नहीं मिल रहा था। कई साल तक ढूंढने के बाद एक अच्छा रिश्ता मिला। साल 2025 में एक रिश्तेदार के माध्यम से मोदीनगर के भूपेंद्र पुरी के रहने वाले यशपाल सिंह प्रजापति के 22 वर्षीय बेटे विजय का रिश्ता आया। विजय के परिवार को अपने बेटे के लिए जीवनसाथी की तलाश थी। दोनों परिवारों की सहमति और समझदारी से यह 5 जनवरी 2025 को रिश्ता तय हो गया।

पिता की हो गई थी मौत

ऐसे कठिन समय में चारुल के बड़े भाई संगीत उर्फ टीटू ने पिता की जिम्मेदारी निभाई और पूरे सम्मान और परंपरा के साथ बहन का कन्यादान कर शादी कराई। विवाह समारोह में रिश्तेदारों और ग्रामीणों की उपस्थिति ने माहौल को और भावुक बना दिया। इधर, शादी की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में विजय और चाऊल की शादी में पहुंचे। हर कोई इस अनोखी शादी की तारीफ करता नजर आया। लोगों ने विजय और चाऊल को आशीर्वाद दिया।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder