Latest News

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को नौसेना दिवस के मौके पर सभी भारतीय नौसेना कर्मियों को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने भारतीय नौसेना को अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक बताया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नौसेना दिवस पर भारतीय नौसेना के कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएं! देश उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम करता है जो साहस, सतर्कता और अटूट प्रतिबद्धता के साथ हमारी समुद्री सीमाओं और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं। व्यापार मार्गों को सुरक्षित करने और ब्लू इकोनॉमी को मजबूत करने से लेकर मानवीय मिशनों का नेतृत्व करने तक, भारतीय नौसेना अनुशासन, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है।
राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक नौसेनाः उपराष्ट्रपति
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “नौसेना दिवस के अवसर पर, मैं भारतीय नौसेना के बहादुर पुरुषों और महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमारी नौसेना भारत की समुद्री शक्ति, सतर्कता और हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
हमारे विशाल समुद्र तटों को सुरक्षित रखने से लेकर हिंद महासागर क्षेत्र और उससे परे शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने तक, भारतीय नौसेना व्यावसायिकता, साहस और सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखती है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं सभी नौसैनिक कर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को उनकी निस्वार्थ सेवा और बलिदान के लिए सलाम करता हूँ। आप अपने शौर्य और प्रतिबद्धता से देश को प्रेरित करते रहें।
टाइमलाइन अपडेट
Advertisement

Related Post