Download App

Latest News

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में सोनिया-राहुल को राहत : नाथ ने कोर्ट के फैसले का किया स्वागत, कहा- चरित्र पर दाग लगाने की गई नाकाम कोशिशवो एक बच्ची है : सोनम खान ने शेयर की अजूबा की क्लिप, बताया कैसे शशि कपूर ने बढ़ाया था हौसलाभाजपा की किसान विरोधी नीतियों को बेनकाब करेगी कांग्रेस : पूर्व मंत्री का ऐलान, सड़क, सदन और गांव तक पार्टी लड़ेगी लड़ाईउन्नाव में भीषण सड़क हादसा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार का टायर फटा, 4 लोगों की मौतभारत-जॉर्डन संबंधों को नई मजबूती : पीएम मोदी ने कहा- दोनों देशों की साझेदारी में हुआ अहम विस्तार

नहीं रहे श्रीराम मंदिर आंदोलन के सूत्रधार रामविलास वेदांती : रीवा में ली अंतिम सांस, अयोध्या में होगा अंतिम संस्कार, शोक में डूबा संत समाज

Featured Image

Author : Ganesh Sir

Published : 15-Dec-2025 03:23 PM

अयोध्या। राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख सूत्रधार और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती का निधन हो गया है। उन्होंने रीवा में अंतिम सांसें ली, जहां उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही अयोध्या और पूरे संत समाज में गहरा शोक छा गया है। साथ ही राजनीतिक जगत में भी उनके चले जाने से भारी दुख का माहौल है।

दरअसल, रामविलास वेदांती पिछले दिनों रीवा के दौरे पर गए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार दोपहर उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर जल्द ही उनके उत्तराधिकारियों और सहयोगियों द्वारा अयोध्या ले जाया जाएगा। अयोध्या पहुंचने के बाद उनका अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार किया जाएगा। ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है।

रीवा जिले के गुढ़वा गांव में हुआ था जन्म

रामविलास वेदांती का जन्म 7 अक्टूबर 1958 को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़वा गांव में हुआ था। वे 12वीं लोकसभा में यूपी के प्रतापगढ़ से भाजपा के सांसद चुने गए थे। इससे पहले 1996 में वे मछली शहर सीट से भी सांसद रहे। उनके राजनीतिक जीवन और धार्मिक नेतृत्व ने हमेशा समाज को मार्गदर्शन दिया।

विवादित ढंाचा विध्वंस में वेदांती का था नाम

6 दिसंबर 1992 को विवादित ढांचा विध्वंस के मामले में जिन नेताओं पर मुकदमा चला, उनमें डॉ. वेदांती का नाम भी शामिल था, हालांकि सीबीआई की विशेष अदालत ने अंत में सभी आरोपियों को बरी कर दिया था। रामविलास वेदांती ने जन्मभूमि आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। सांसद रहते हुए उन्होंने संसद में भी राम मंदिर निर्माण की आवाज उठाई और सड़कों पर भी आंदोलन का नेतृत्व किया।

धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उठाई थी आवाज

डॉ. वेदांती सिर्फ एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक ऐसे नेता थे जिन्होंने हमेशा धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए आवाज उठाई। उनका जीवन राम मंदिर आंदोलन और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने न केवल संसद में, बल्कि समाज के हर वर्ग तक अपनी आवाज पहुंचाई। उनके नेतृत्व में कई लोग प्रेरित हुए और राम जन्मभूमि आंदोलन में डॉ. वेदांती का नाम हमेशा याद रखा जाएगा। वेदांती का निधन निश्चित रूप से एक अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनके कार्य और योगदान सदैव लोगों के बीच रहेंगे।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder