Download App

Latest News

आरएसएस चीफ ने संघ को बताया विश्व का अनोखा संगठन : बेंगलुरू में बोले- भारत समेत कई देशों में कर रहा समाजसेवी कार्यपीएफआई-एसडीपीआई की 67.03 करोड़ की संपत्तियां कुर्क : ईडी का बड़ा एक्शन, इनके नाम पर दर्ज थीं सभी प्रापर्टीराहुल के मप्र दौरे पर सीएम का जोरदार हमला : चुनावी सभा में मोहन बोले- इंडी की हार सुनिश्चित, इसलिए घूम रहे पचमढ़ी की वादियों मेंतीन युवकों ने 14 साल की युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म : मऊगंज में गैंगरेप का शर्मनाक मामलाः स्कूल में मिली बेसुध, स्वास्थ्य विभाग ने भी नहीं दिखाई मानवीयतापहले चरण में लालू-राहुल का सूपड़ा हुआ साफ : शाह की हुंकार- बिहार में 160 से ज्यादा सीटें जीतकर एनडीए बनाएगा सरकारएसआईआर को लेकर मप्र में सियासी घमासानः : मप्र कांग्रेस के दिग्गजों ने सरकार को लिया निशाने पर, दिग्गी ने लगाए गंभीर आरोप, जीतू भी बोलेबिहार के शिक्षित युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : एनडीए पर प्रियंका का हमला, पीएम और छोटे दलों पर भी किया वारप्रेग्नेंसी में महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं ये आसन : कई समस्याओं से दिलाता है निजात अनुपम खेर के वीडियो ने जीता फैंस का दिल : दुलारी देवी पर लगा यह गंभीर का इल्जाम, अभिनेता की मां ने दिया बेगुनाही का सबूतसंसद का शीत सत्र 1 दिसंबर से : राष्ट्रपति ने दी मंजूरी, 19 दिनों तक होंगे जतना के हित में काम, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष फिर कर सकता है हंगामा

मप्र में ई-सेवा पोर्टल लान्च, स्थापना दिवस पर सीएम ने दी सौगात : पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का भी किया शुभारंभ, उज्जैन के लिए भी है खुशखबरी

Featured Image

Author : Ganesh Sir

पब्लिश्ड : 01-11-2025 03:44 PM

अपडेटेड : 01-11-2025 11:06 AM

भोपाल। मध्यप्रदेश आज अपना 70वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्रांउड में आयोजित किया जाएगा। किया गया। इस मौके पर राज्य को कई बड़ी सौगाते मिलीं। एक ओर जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में उज्जैन एयरपोर्ट के लिए एक अहम एग्रीमेंट साइन हुआ। इतना ही नहीं, इसके बाद उज्जैन अब प्रदेश का 9वां कमर्शियल एयरपोर्ट भी बन गया है।

वहीं दूसरी ओर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सीएम डाॅ. यादव ने राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने हेलिकॉप्टर्स को हरी झंडी दिखाकर गंतव्य की ओर रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे

ई- सेवा नागरिक एप की शुरुआत

ई-सेवा नागरिक एप शुरू होने की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि देश में यह पहली सेवा है। प्रदेश सरकार की 1700 से अधिक सेवाएं इस पोर्टल के माध्यम से मिल सकेंगी। शुरुआत में 500 सेवाएं शुरू की जा रही है। नागरिकों के लिए यह सुविधा देने यह एप शुरू किया जा रहा है। तीन माह में सभी सेवाएं इसमें अप्लाई करने के बाद ऑनलाइन मिल सकेंगी। मुख्य सचिव जैन ने कहा कि अगले सालों में आठ नए एयरपोर्ट बनाने का काम भी एमपी में किया जाएगा।

सीएम ने देखी अभ्युदय मध्यप्रदेश प्रदर्शनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार सुबह लाल परेड ग्राउंड पहुंचकर प्रदेश के वैभवशाली अतीत, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उज्जवल भविष्य को चित्रों व छाया चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती प्रदर्शनी अभ्युदय मध्य प्रदेश का शुभारंभ कर अवलोकन किया। प्रदर्शनियों में विकसित मध्य प्रदेश 2047, मध्य प्रदेश के गौरव विक्रमादित्य और मध्य प्रदेश, विक्रमादित्य की मुद्राएं और सिक्के, मध्य प्रदेश की बावड़ियां, प्रदेश की पारंपरिक कला, प्रदेश में विरासत से विकास, प्रदेश के मंदिर -देवलोक है शामिल।

सीएम बोले- देश को स्वस्थ और समृद्ध बनाने दिल की भूमिका महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जब तीन-चार राज्यों को मिलाकर मध्य प्रदेश की रचना हुई, तब मालवा, चंबल, महाकौशल और विंध्य के विभिन्न हिस्से मिलकर यह राज्य बना। इस तरह जैसे मानव शरीर की रचना होती है, वैसे ही मध्य प्रदेश को देश का दिल कहा गया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वस्थ शरीर के लिए हृदय की अहम भूमिका होती है, उसी तरह देश को स्वस्थ और समृद्ध बनाने में मध्य प्रदेश की भूमिका महत्वपूर्ण है।

70 वर्षों की यात्रा में मप्र ने तय किए विकास के कई चरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 70 वर्षों की यात्रा में मध्य प्रदेश ने विकास के कई चरण तय किए हैं और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य ने सर्वांगीण विकास की दिशा में नई ऊर्जा के साथ कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार आज हम एविएशन की बात कर रहे हैं, पहले यह कल्पना भी कठिन थी कि रीवा या सतना जैसे पूर्वी मध्य प्रदेश के हिस्सों में एयरपोर्ट तैयार होंगे, लेकिन आज यह हकीकत बन चुकी है।

हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा राज्य के पश्चिमी-पूर्वी क्षेत्रों को

डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर से लेकर रीवा-सतना तक राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को हवाई सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। यह मध्य प्रदेश के विकास की नई उड़ान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही अपने एविएशन विभाग के माध्यम से सिंगरौली और जबलपुर जैसी जगहों पर रेगुलर फ्लाइट और टूरिज्म सेवाएं संचालित कर रही है। आज हेलिकॉप्टर सेवा की जो नई शुरुआत की गई है, उसके माध्यम से मध्य प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने एक साथ कई सेक्टरों में हेलिकॉप्टर सेवाओं की शुरुआत की है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
मप्र में ई-सेवा पोर्टल लान्च, स्थापना दिवस पर सीएम ने दी सौगात : पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का भी किया शुभारंभ, उज्जैन के लिए भी है खुशखबरी