Download App

Latest News

आईसीसी टी-20 रैंकिंग : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का दिखा जलवा, बल्लेबाजों की लिस्ट में अभिषेक शीर्ष पर कायमएलपीजी रिफिल बुकिंग के नहीं बदले नियम : सरकार ने दावों को बताया भ्रामक, कहा- अफवाहों पर न करें विश्वासsehat : वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदेसौम्या टंडन : धुरंधर की सफलता के बाद अब बादशाह की सवारी करेंगी अभिनेत्री, शुरू की घुड़सवारी की ट्रेनिंगसमाज की कुरीतियों को आईना दिखाती 'चिरैया' : अंजना सिंह ने की जमकर तारीफ

ऋषिकेश सड़क हादसे में 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत : बेकाबू एसयूवी घुसी खड़े ट्रक में, वाहन काटकर निकालने पड़े शव, सड़क पर बिखर गए थे मांस के टुकड़े

बेकाबू एसयूवी घुसी खड़े ट्रक में, वाहन काटकर निकालने पड़े शव, सड़क पर बिखर गए थे मांस के टुकड़े
a

admin

Dec 17, 202512:33 PM

ऋषिकेश। ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पीएनबी सिटी गेट के पास एक बेकाबू एक्सयूवी-500 कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मृतक सभी दोस्त थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मांस के टुकड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए थे। वाहन काटकर शव को निकालना पड़ा पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे चारों युवकों के शव बाहर निकाले। इसके बाद सभी शवों को एंबुलेंस के माध्यम से एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी भेजा गया। इस हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है।

मनसा देवी मंदिर के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, हरिद्वार की ओर से ऋषिकेश की तरफ आ रही एक्सयूवी-500 कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर यूके07 एफएस 5587 था, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक (एचआर 58 ए 9751) से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी चार युवक कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। सूचना मिलते ही कोतवाली ऋषिकेश, श्यामपुर चैकी और आईडीपीएल चैकी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मुताबिक, हादसा मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास हुआ।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder