Download App

Latest News

गणतंत्र दिवस पर नई उड़ान : लद्दाख स्काउट्स भारत में आइस हॉकी को नई पहचान दिलाने को तैयार टीम मुझसे यही चाहती है : कीवियों की धुनाई करने के बाद बोले अभिषेक, युवी का रिकार्ड तोड़ना नामुमकिन से ज्यादा, पर...पद्म भूषण अवार्ड मिलने पर इमोशनल हुईं प्लेबैक सिंगर : फैंस का अदा किया शुक्रिया, क्या कहा जानेंविश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर में गणतंत्र दिवस की धूम : राष्ट्रभक्ति के रंगों में रंगे बाबा महाकाल, रात में केसरिया लाइटों से जगमगाया मंदिर शिखरअंतरिक्ष की उड़ान को कर्तव्य पथ पर सम्मान : महामहिम ने शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से किया सम्मानित

77वां गणतंत्र दिवसः देश भक्ति के रंग में डूबा मप्र : राज्यपाल ने राजधानी में तो मोहन ने शिप्रा के तट पर फहराया तिरंगा, कई बड़ी घोषणाओं के साथ किए दावे भी

राज्यपाल ने राजधानी में तो मोहन ने शिप्रा के तट पर फहराया तिरंगा, कई बड़ी घोषणाओं के साथ किए दावे भी
G

Ganesh Sir

Jan 26, 202612:34 PM

भोपाल/उज्जैन। 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भी गणतंत्र दिवस की धूम देखने को मिल रही है। शहर-चैराहा, गली जहां भी देखो तिरंगा लहरा रहा था। राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने तिरंगा फहराया। वहीं मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित शिप्रा के तट पर ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इसके अलावा मंत्री, विधायक, अफसरों ने भी तय स्थान पर झंडा वंदन किया हैं।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा फहरा कर 22 प्लाटून की संयुक्त परेड की सलामी ली। कार्यक्रम के दौरान पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की प्रस्तुति दी। हर्ष फायर के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। समारोह में सशस्त्र बलों और पुलिस की संयुक्त परेड का आयोजन हुआ। जिसमें अलग-अलग बलों की कुल 23 टुकड़ियां शामिल हुई। परेड में अश्वारोही दल और श्वान दस्ता भी शामिल रहा।

77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन ने रचा नया इतिहास

वहीं 77वें गणतंत्र दिवस पर उज्जैन ने नया इतिहास रच दिया। पहली बार प्रदेश के किसी मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी के किनारे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। मुख्यमंत्री ने कार्तिक मेला ग्राउंड पर परेड की सलामी ली और आमजन को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सीएम ने की विकास से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं

परेड के बाद मुख्यमंत्री ने विकास से जुड़ी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा- इंदौर, उज्जैन और भोपाल के आसपास के क्षेत्रों को जोड़कर मेट्रोपॉलिटन सिटी विकसित की जा रही है। सांदीपनि आश्रम को विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा- उज्जैन और शिवपुरी में नए एयरपोर्ट की जल्द शुरुआत होगी और उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।

पात्र हितग्राहियों को 106 योजनाओं का मिल रहा लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा- सरकार ने डेढ़ लाख से अधिक लोगों को विधिक सहायता दी है और स्कूलों की ड्रॉप-आउट दर को शून्य प्रतिशत तक लाने का दावा किया है। उन्होंने कहा- जनकल्याण योजना के तहत 106 प्रकार की योजनाओं का लाभ शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को दिया गया है।

लाड़ली बहनों को अब तक दिए जा चुके हैं 50 हजार करोड़

लाडली बहना योजना के तहत अब महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। बीते दो वर्षों में इस योजना के तहत करीब 50 हजार करोड़ रुपए बांटे जा चुके हैं। महिला सम्मान को बढ़ावा देने के लिए क्रांति गोंड को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि दिए जाने की भी जानकारी दी गई।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
77वां गणतंत्र दिवसः देश भक्ति के रंग में डूबा मप्र : राज्यपाल ने राजधानी में तो मोहन ने शिप्रा के तट पर फहराया तिरंगा, कई बड़ी घोषणाओं के साथ किए दावे भी