Download App

Latest News

बंधक श्रम उन्मूलन दिवस : भोपाल नए लेबर कोर्ड पर वर्कशाॅप में 9 को, स्टेट लेवल एक्शन प्लान का भी होगा विमोचनशहडोल में दो बाघों की मौत का मामला : लापरवाह अफसर पर गिरी गाज, बीट गार्ड भी नपे, करंट फैलाने वाले आरोपी भी पहुंचे हवालात

विधानसभा चुनावः केरल फतह करने नितिन उतरे मैदान में : त्रिशूर में प्रबद्ध संगम में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

त्रिशूर में प्रबद्ध संगम में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश
a

admin

Feb 07, 202604:36 PM

त्रिशूर। केरल का यह चुनावी साल है। ऐसे में राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने प्रदेश का दौरा करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा के नव नियुक्त अध्यक्ष नितिन नबीन शनिवार को केरल के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने त्रिशूर में पार्टी के वॉल राइटिंग प्रोग्राम के दौरान अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ हिस्सा लिया और दीवार पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनाया। साथ ही विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता में जोश भी भरा।

त्रिशूर में आयोजित प्रबुद्ध संगम को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लिए जिस गति से आगे बढ़ रहा है, उसकी कल्पना साकार होते दिख रही है। उन्होंने कहा कि जहां आज विश्व आर्थिक परेशानियों से गुजर रहा है, विश्व के कई देश चुनौतियों से जूझ रहे हैं, लेकिन इन विषम परिस्थितियों के बावजूद भी भारत 7 प्रतिशत ग्रोथ रेट के साथ लगातार आगे बढ़ रहा है। ये बताता है कि पीएम मोदी जी का विजन और जनता का विश्वास किस प्रकार से हमारे साथ जुड़ा है।

व्यापार करने भारत आ रहे विश्व के देश

नितिन नवीन ने कहा, विश्व के सभी देश हमारे साथ व्यापार करने के लिए आगे आ रहे हैं। पिछले दिनों, जो लंबे समय से असमंजस का दौर चल रहा था, मैं प्रधानमंत्री मोदी के इस कूटनीतिक धैर्य को, उनके नेतृत्व को अभिनंदन करता हूं कि उन्होंने अपनी राजनीतिक कूटनीति से अमेरिका के साथ भी ट्रेड डील को पूरा कराया। ये संकेत देता है कि वैश्विक स्तर पर भारत की क्षमता किस प्रकार बढ़ी है।

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने विकास के पैमाने पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की उस सोच को हमेशा आगे रखकर काम किया कि हमें देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं भेजनी हैं। नितिन नवीन ने कहा, चाहे वो किसी भी समाज का हो, किसी भी क्षेत्र का हो, चाहे किसी भी इलाके का हो, हम विकास की योजनाओं से अंतिम व्यक्ति तक को जोड़ेंगे। यही कारण है कि उन्होंने देश के हर प्रांत को विकास के उस पटल से जोड़ा। उन्होंने ये कभी नहीं सोचा कि हमें मत कहां से आता है। सबका साथ-सबका विश्वास को प्राथमिकता दी है।

मंदिर में की पूजा अर्चना

अपने केरल दौरे के बीच, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कालडी में श्री आदि शंकरा जन्मभूमि का भी दौरा किया और मंदिर में पूजा अर्चना की है। उन्होंने कहा कि महान आदि शंकराचार्य ने हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं को मजबूत करने में अमूल्य योगदान दिया और एक ऐसी विरासत बनाई जो पीढ़ियों को प्रेरित व मजबूत करती रहेगी।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder
विधानसभा चुनावः केरल फतह करने नितिन उतरे मैदान में : त्रिशूर में प्रबद्ध संगम में शिरकत कर कार्यकर्ताओं में भरा जोश