Download App

Latest News

भारत-अमेरिका ट्रेड डील विधानसभा में सियासी संग्राम : कांग्रेस विधायकों ने बापू के सामने किया जोरदार प्रदर्शन, चेहरे पर लगा रखे थे मोदी-ट्रंप के मुखौटेटी20 विश्व कप 2026ः दक्षिण अफ्रीका के सामने ढेर हुए भारत के धुरंधर : बीसीसीआई सचिव ने बढ़ाया टीम इंडिया हौसला, बोले-हार से उबरकर जल्द करेंगे वापसीविदेशी मेहमानों से गुलजार हुआ विंध्य का मुकुंदपुर टाइगर सफारी : डिप्टी सीएम ने नए प्रजाति के रंग-बिरंगे पक्षियों को छोड़ा रहवास मेंसिनेमा में दिए योगदान हमारे दिलों में रहेंगे जिंदा : खूबसूरत अदाकारा की पुण्यतिथि पर जैकी दा ने ऐसे किया नमन

एआई समिट प्रदर्शन : दिल्ली पुलिस के राडार पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, पूछतार के लिए भेजा समन, तिलक मार्ग थाने में होगी पेशी

दिल्ली पुलिस के राडार पर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, पूछतार के लिए भेजा समन, तिलक मार्ग थाने में होगी पेशी
a

admin

Feb 23, 202601:09 PM

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। यह कार्रवाई हाल ही में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुए विवादास्पद ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन के बाद की गई है। पुलिस ने उन्हें तिलक मार्ग थाने में पेश होने के लिए कहा है। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

यूथ कांग्रेस के मीडिया विभाग की ओर से जारी बयान में बताया गया कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पूछताछ के लिए बुलाया गया है, हालांकि समन के विस्तृत कारणों का खुलासा नहीं किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बताया है। तिलक मार्ग थाने के बाहर समर्थकों की हलचल भी देखी गई।

आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने किया था शर्टलेस प्रदर्शन

दरअसल, मामला दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट से जुड़ा है। कार्यक्रम के दौरान आईवाईसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी विरोध जताया। पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के कारण कार्यक्रम की व्यवस्था प्रभावित हुई, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

मामले में 5 आरोपियों को किया गया अरेस्ट

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें कृष्णा हरि (बिहार), कुंदन यादव (बिहार), अजय कुमार (उत्तर प्रदेश), नरसिम्हा यादव (तेलंगाना) और जितेंद्र यादव (ग्वालियर, मध्य प्रदेश) शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, लोक सेवक को चोट पहुंचाने, लोक सेवक के कर्तव्य में बाधा डालने, अवैध सभा और साझा इरादा जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

व्यापक षड्यंत्र के कोण से भी हो रही जांच

सूत्रों के अनुसार, पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को व्यापक षड्यंत्र के कोण से भी जांच रही है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस तरह का विरोध प्रदर्शन गंभीर विषय है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, यूथ कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक विरोध की आवाज बताया है और कहा है कि संगठन अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा है। आने वाले दिनों में इस मामले को लेकर सियासी घमासान और तेज होने की संभावना है।

Powered by Tomorrow.io

Advertisement

Ad

Related Post

Placeholder